spot_img

आग लगी, घर जले, तीन लाख की संपत्ति खाक, तीन मवेशियों की मौत

spot_img
- Advertisement -

आग लगी, घर जले, तीन लाख की संपत्ति खाक, तीन मवेशियों की मौत कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। अंचल क्षेत्र के खेसराहा गांव में बीती रात अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गए। वहीं तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेसराहा के सुकन मुखिया के पुत्र ननकू मुखिया के मवेशी घर में रात करीब दस बजे मवेशी के लिए लगाए गए अलाव से अचानक आग लग गई। जब तक लोगों को आग लगने की जानकारी मिली और लोग आग बुझाने के लिए दौड़े, लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे ही थे कि उनके सामने तब तक एक आवासीय घर व उसमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में ननकू की दो गाय व उसका बच्चा आग में झुलसकर मर गया। इस घटना में लगभग तीन लाख से अधिक की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गया। घटना की सूचना स्थानीय अंचल प्रशासन व थाना को दे दी गई है।आग लगी, घर जले, तीन लाख की संपत्ति खाक, तीन मवेशियों की मौत

- Advertisement -

इंसेट, यह भी पढ़िए
कैसे फंस रहीं प्रधानाध्यापक, क्यूं लटकी विभागीय तलवार

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। बीईओ शिवकुमार चौधरी ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय गौरा के प्रधानाध्यापक पुष्पा कर्ण पर विभागीय कार्रवाई के लिए स्पष्टीकारण पूछा है। बीईओ श्री चौधरी ने देशज टाइम्स को बताया कि शिक्षा समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों की लगातार शिकायत व प्रधानाध्यापक को दिए गए लगातार हिदायत के बावजूद विद्यालय के शिक्षण व अन्य कार्यों के प्रबंधन में कोई सुधार नहीं हो पाया जबकि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन, साफ सफाई, छात्रों की उपस्थिति व पठन-पाठन की स्थिति दयनीय होने की लगातार शिकायत स्थानीय ग्रामिण करते आ रहे हैं। वहीं, प्रधानाध्यापक पुष्पा कर्ण ने अपने उपर लगे आरोप को नकारते हुए स्थानीय राजनीतिक भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने बताया कि कुछ जनप्रतिनिधि उन्हें उक्त विद्यालय से स्थानांतरण करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola