केवटी, देशज टाइम्स। हवन कार्य के साथ हुई पुर्णाहुति के बाद बलहा गांव के पछवारी टोल स्थित रामजानकी व हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री सीताराम नाम संकीर्तन नवाह महायज्ञ का समापन गुरूवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। यज्ञ के अंतिम दिन गुरूवार को राम जानकी एवं हनुमान मंदिर में स्थापित भगवान रामजानकी व भगवान महावीर की प्रतिमा का दर्शन व पूजन के साथ यज्ञ मंडल की परिक्रमा व हवन कुंड में आहुति देने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रात:कालीन आरती के समय में तो श्रद्धालुओं को यज्ञ स्थल पर तील रखने तक की जगह तक नहीं मिली।
समापन के बाद कुंवारी कन्या भोजन व भंडारा कार्यक्रम का भी आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों साधु-संतों व कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। वहीं कलाकार अंजनी कुमारी की भजन एक बार तू राधा बनकर देखो, मेरे सांवरिया व हनुमान कुमार घुम इ एलौ नगर शहरिया की प्रस्तुति पर उपस्थिति श्रद्धालु भाव विह्लल हो गए। इस दौरान संत देवेंद्र दास उर्फ देबु बाबा तथा संत जगन्नाथ यादव यादव ने बताया कि समाज कल्याण के लिए इस महायज्ञ का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया गया था। मौके पर मुखिया अर्जुन कुमार, पूर्व मुखिया बलदेव यादव, वार्ड सदस्य विश्व रंजन कुमार,अरूण पूर्वे सहित कई मौजूद रहे। श्रीदेव यादव,सनी लाल यादव, रामसुंदर यादव, देवू यादव, रामदेव यादव सहित समस्त ग्रामीणों की भूमिका काफी सराहनीय रही।








You must be logged in to post a comment.