spot_img

आलू व्यवसायी को लूटा, चौबीस घंटे में दहशतगर्दी का पर्दाफाश

spot_img
- Advertisement -

आलू व्यवसायी को लूटा, चौबीस घंटे में दहशतगर्दी का पर्दाफाश

- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। दो थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में बीती रात एक आलू व्यवसायी के साथ लूटपाट करने के मामले में बिरौल पुलिस ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर उससे सघन पूछताछ की। इस दौरान सभी ने घटना को अंजाम देने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है। साथ ही व्यवसायी से लूटे गए चौंतीस हजार रुपए भी बरामद किया है। यह घटना सुपौल हाटगाछी-बंगराहठा मुख्य सड़क स्थित पुलिया के निकट हुई है। आलू व्यवसायी रफी अहमद के लिखित बयान पर बिरौल पुलिस ने सड़क लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया है। सुपौल बस स्टैंड स्थित आलू व्यवसायी रफी अहमद प्रत्येक दिन की भांती शनिवार को भी अपने दुकान बंद कर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बंगराहठा अपने घर साइकिल से जा रहे थे।

- Advertisement -

आलू व्यवसायी को लूटा, चौबीस घंटे में दहशतगर्दी का पर्दाफाश

- Advertisement -

इसी बीच हाटगाछी चौक से बंगराहठा मार्ग में एक पुलिया के निकट पहुंचते ही अपराधियों ने व्यवसायी रफी को रोक कर सबसे पहले उसके मुंह बंद कर दिया, दो लोग उसके दोनों हाथ पकड़ लिया तथा उसके पास से 34 हजार 600 रुपये लूट लिया। इस क्रम में उस मार्ग से आ रहे बाइक की लाइट देखते ही अपराधी घटना को अंजाम देते हुए भागने लगे। व्यवसायी के हल्ला करने पर बाइक सवार ने उसकी मदद की इस दौरान इन लोगों ने एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए अपराधी के निशान देही पर पुलिस इंस्पेक्टर इंचार्ज कुमार ब्रजेश के नेतृत्व में किए गए त्वरित कार्रवाई से  बिरौल के अफजला व घनश्यामपुर थाना के दक्षिणी कसरौर से एक-एक अपराधी को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वालों में अफजला खेबा टोला के दिनेश सहनी का छोटा पुत्र अर्जुन उर्फ अरुण सहनी,दशरथ सहनी का पुत्र सज्जन सहनी तथा घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी कसरौर निवासी विजय माहथा पुत्र राजकुमार माहथा मुख्य है। उन्होंने बताया कि राजकुमार के गिरफ्तारी के समय उसके दरवाजे पर लगे एक बिना टेंपू के साथ उसमें रखा हुआ एक दो नली बाला कट्टा बरामद भी किया गया है। साथ ही अपराधी के पास से 31 हजार छह सौ  नकद रुपए बरामद किए गए हैं। राजकुमार इससे पहले भी बाइक लूट के अलावा अन्य घटना में जेल जा चुका है।

आलू व्यवसायी को लूटा, चौबीस घंटे में दहशतगर्दी का पर्दाफाश

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Advocate General News: बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! पीके शाही ने महाधिवक्ता पद छोड़ा, जानिए क्यों?

बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके शाही का इस्तीफा भाजपा मुख्यमंत्री बनने के दो माह बाद#BiharAdvocateGeneral,#PKSahi,#BiharPolitics

Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

बिहार बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए APAAR ID अनिवार्य की है। 30 जून तक आईडी न होने पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा पंजीकरण में भारी परेशानी होगी। यह श#PatnaEducation,#BSEBNews,#APAARID

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath