spot_img

एफआईआर की कॉपी फोटोस्टेट कराने में अवैध उगाही की वीडियो वायरल, बेनीपट्टी के मुंशी सस्पेंड

spot_img
- Advertisement -

Image result for अवैधउगाही में सस्पेंड

- Advertisement -

एफआईआर की कॉपी फोटोस्टेट कराने में अवैध उगाही की वीडियो वायरल, बेनीपट्टी के मुंशी सस्पेंड

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी रिश्वतखोरी के कथित मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक बरणवाल ने बेनीपट्टी थाना के मुंशी सुरेश कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि थाना के मुंशी प्राथमिकी की कॉपी फोटोस्टेट कराने के नाम पर किसी पक्ष के लोगों से अवैध रकम की मांग कर रहे हैं। हालांकि, जानकारी के अनुसार मामला पूरी तरह से संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि पूरे मामले की जांच हो तो काफी कुछ सामने आ सकता है। मुंशी के निलंबन की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि बीती रात ही मुंशी को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो मुंशी ने ही उक्त वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को पैसा देकर फाइल मंगाने को कहा था। शेष रुपए दूसरे दफादार को दे रहा था। इतने में किसी ने होशियारी कर कथित रिश्वतखोरी की वीडियो तैयार कर वायरल कर दिया। उधर, जानकारी के अनुसार रिश्वतखोरी की कथित वीडियो पुलिस अधीक्षक के पास जाते ही मामले की रिपोर्ट एसडीपीओ से लेकर कार्रवाई की। फिलहाल, मुंशी छुट्टी पर हैं। अभी तक आरोपी मुंशी का स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।एफआईआर की कॉपी फोटोस्टेट कराने में अवैध उगाही की वीडियो वायरल, बेनीपट्टी के मुंशी सस्पेंड

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola