spot_img

करवा महावीरी झंडा के रस्म अदायगी का गवाह बना सर्वधर्म समन्वय

spot_img
- Advertisement -

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के करवा महावीरी झंडा महोत्सव के बांसकट्टी के लिए मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करवा महावीरी बांसकट्टी की रस्म अदा की गई। सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे जुलूस की शक्ल में हनुमान जी के जय-जयकारे लगाते हुए स्थानीय रामजानकी मंदिर से करवा गांव होते हुए सीमांत ग्राम शाहपुर बेनीपट्टी मधुबनी में बांस कट्टी की रस्म अदा कर पुनः उसी रास्ते लौटकर झंडा स्थल पर पहुंचे। वैदिक मंत्रोचार के साथ हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की गई।

- Advertisement -

करवा महावीरी झंडा के रस्म अदायगी का गवाह बना सर्वधर्म समन्वय

- Advertisement -

इस अवसर पर सीओ कमल कुमार,पुलिस निरीक्षक उमेश चंद्र तिवारी, कमतौल थानाध्यक्ष धरम पाल सहित जिला से  छह पुलिस अधिकारियों व चार दर्जनों से अधिक की संख्या में पुलिस बल,चौकीदार व होमगार्ड के जवान के अलावे शांति समिति के सदस्य व स्थानीय दोनों समुदाय के गण्यमान लोग शांति व्यवस्था बनाने को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखे। इस अवसर पर स्थानीय रामजानकी मंदिर के अध्यक्ष सैयद कमरुज्जमां उर्फ लाल, झंडा कमिटी के अध्यक्ष मोहन गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर, सैयद एजाज अनवर,पूर्व सरपंच विमल किशोर सिंह,अनिल कुमार सिंह, नथुनी यादव,मुकेश गुप्ता, मो.महताब आलम, संजय यादव,राम हृदय यादव,रामसकल यादव, गुड्डू इलाही, श्याम कुमार यादव समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भक्त उपस्थित थे।

- Advertisement -

 

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard