spot_img

खेती कीजिए अब जी भरकर

spot_img
- Advertisement -

खेती कीजिए अब जी भरकर  आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर, राजनगर में कृषि के लिए विद्युत संबंध शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने बताया गया कि किसानों को अब डीजल पंप के बजाए बिजली पंप का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे कृषि में लागत कम होगी। उपज भी ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि किसानों से मात्र .75 पैसे प्रति यूनिट की दर से विद्युत शुल्क की वसूली की जाएगी। यह अन्य उपभोक्ताओं के लिए लगभग पांच रुपए प्रति यूनिट है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों में कृषि के लिए विद्युत संबंध शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें कृषक अपना आवेदन दे सकते हैं। किसान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपना आवेदन दे सकते हैं। खेती कीजिए अब जी भरकरउन्होंने बताया कि किसानों को सिंगल फेज श्रेणी के लिए 75 रूपया व अधिष्ठापन शुल्क चार सौ व प्रतिभूति राशि प्रति एचपी चार सौ लिया जाना है। नए कनेक्शन के लिए पहचान पत्र, जमीन से संबंधित कागजात उपलब्ध कराना होगा। साथ ही विद्युत संरचना उपलब्ध रहने पर सात दिनों के अंदर विद्युत संबंध जोड़ा जाएगा। सहायक विद्युत अभियंता,आपूर्ति गौरव कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि जिले में विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर लगाए गए शिविर के माध्यम से कुल 719 आवदेन जमा प्राप्त हुए हैं। राजनगर प्रखंड मुख्यालय पर 62 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों पर विद्युत संबंध देने की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

खेती कीजिए अब जी भरकर

- Advertisement -

मौके पर डीएम ने लोगों में जागरूकता लाने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता आपूर्ति अजय कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता परियोजना साजिद हुसैन, सहायक विद्युत अभियंता आपूर्ति गौरव कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

खेती कीजिए अब जी भरकर

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola