spot_img

गरीब सवर्णों को आरक्षण देने में मोदी सरकार की मंशा साफ नहीं

spot_img
- Advertisement -

 गरीब सवर्णों को आरक्षण देने में मोदी सरकार की मंशा साफ नहींआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बीजेपी शासित तीन राज्यों में चुनावी हार के बाद बीजेपी निराशा के दौर से गुजर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए घबराई मोदी सरकार ने सवर्णों का वोट लेने के लिए अंतिम सत्र के अंतिम दिन सवर्णों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पेश करती है। दरअसल लोकसभा को ध्यान में रखकर मोदी सरकार सवर्णों को गुमराह कर मत लेने के लिए आरक्षण लायी है। जिस दस प्रतिशत आरक्षण में सवर्णो के साथ मुस्लिम व इसाई भी है।

- Advertisement -

यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। श्री अहमद ने कहा कि वर्ष 2015 में बिहार में ही चुनावी सभा के दौरान मोदी ने ही कहा था कि आरक्षण के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है,तो फिर किस आधार पर केंद्र सरकार ने दस प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पेश किया। उन्होने कहा कि सवर्णों को आरक्षण देने का काम 1992 में कांग्रेस की नरसिंह राव सरकार ने भी की थी लेकिन उस समय अधिवक्ता इंदिरा सहनी सुप्रीम कोर्ट गईं जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसे खत्म कर दिया।

- Advertisement -

श्री अहमद ने कहा कि गरीब सवर्णों के लिए लाए गए आरक्षण पर सरकार की मंशा साफ नहीं है। वो जानते है कि इस आरक्षण के खिलाफ कोई न कोई फिर सुप्रीम कोर्ट जाएगा। खबरें यह भी आ रही है कि फिर अधिवक्ता इंदिरा सहनी सुप्रीम कोर्ट जाने वाली हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि जब तक कोर्ट फैसला देगा, तब तक लोकसभा चुनाव में वोट ले लिया जाएगा। उन्होंने, कहा कि लोगों को ये सरकार दिग्भ्रमित कर वोट लेना चाहती है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि पचास प्रतिशत से अधिक आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। मौके पर बेनीपट्टी की विधायक भावना झा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष  शीतलाम्बर झा,मो अमानुल्लाह खान, कृष्णकांत झा गुडडु, दीपक सिंह,नलिनी रंजन झा रूपक,महिंद्र नारायन झा, मो. सनाउल्लाह,जय कुमार,मनोज मिश्र,रंजन झा,मो शब्बीर,मो कमालउद्दीन,मो रेहान,मिथिलेष झा,तैयब इक़बाल अंसारी,मो शाहिद सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। गरीब सवर्णों को आरक्षण देने में मोदी सरकार की मंशा साफ नहीं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard