पटना,देशज टाइम्स। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एकबार फिर पार्टी में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है। इसबार उन्होंने इसका कारण भी स्पष्ट किया है।
शुक्रवार को अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा- आज मेरे आदरणीय पिता की अनुपस्थिति की वजह से मुझे बोलने नहीं दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- मिस यू पापा।
पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के बिक्रम में आयोजित विपक्षी गठबंधन की रैली में तेजप्रताप यादव को बोलने का मौका नहीं दिया गया। इससे वह काफी दु:खी हैं और ट्वीट कर अपनी इसी मायूसी को जाहिर किया है। तेजप्रताप के ट्वीट से एकबार फिर परिवार और पार्टी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनके ट्वीट से विपक्षियों को भी बोलने का मौका मिल गया है। तेजप्रताप ने अपनी इस उपेक्षा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंचाने की बात कही है। पाटलिपुत्र में अंतिम और सातवें चरण में 19 मई को मतदान है।
Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir
Bihar Har Ghar Tiranga: बिहार के मसौढ़ी में जीविका दीदियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई ऊर्जा दी है। वे 3700 राष्ट्रध्वज बनाकर आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति का#BiharNews,#HarGharTiranga,#JeevikaDidis
Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela
Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav
You must be logged in to post a comment.