spot_img

जलजला से लड़ने को 2030 तक का रोडमैप तैयार

spot_img
- Advertisement -

जलजला से लड़ने को 2030 तक का रोडमैप तैयार  आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तकनीकी सलाहकार डॉ. सुनील कुमार चौधरी व अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा ने बुधवार को भूकंप रोधी भवन निर्माण पर अभियंताओ के चार दिवसीय  प्रशिक्षण  शिविर का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया। वाटसन विद्यालय के क्रीड़ा सभागार में जिले भर से आए अभियंता को संबोधित करते हुए भूकंप विज्ञान व भूकंप से होने वाले खतरे के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार पानी में पत्थर  उछालने से तरंग उत्पन्न होता है, ठीक उसी प्रकार भूकंप आने पर प्लेट के खिसकने से धरती के अंदर तरंगें पैदा होती है। उन्होंने कहा कि भूकंप में मकान नहीं हिलता है, बल्कि धरती हिलती है और जमीन का तल डोलता है, जिसके कारण भवन की नींव व निचले भाग जमीन के साथ चलते हैं। ऐसी स्थिति में भवन के दीवार व पिलर,छत को खींच कर रखता है लेकिन कमजोर भवन की दीवार को  झुककर टूटने  का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि भूकंप में सबसे अधिक प्रभाव दीवार पर ही पड़ता है। उन्होंने बताया कि भूकंप रोधी तकनीक से भूकंप से होने वाली क्षति को  काफी कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित अभियंता नए भवनों को भूकंप रोधी तकनीक से बनाएंगे, वहीं पुराने भवनों का अवलोकन कर उन्हें भी भूकंप रोधी बनाएंगे, ताकि आपदा की स्थिति में  जान-माल की क्षति को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आपदाओं का न्यूनीकरण करने पर काम कर रहा है। इसके लिए बिहार पूरे देश में सबसे पहले 2015 से 2030 तक का रोड मैप बनाया है।

- Advertisement -

जलजला से लड़ने को 2030 तक का रोडमैप तैयार

- Advertisement -

डॉ. चौधरी ने भूकंप व उससे होने वाली क्षति  के साथ साथ भूकंप रोधी तकनीक से भवन निर्माण  के संबंध में विस्तार से उपस्थित अभियंता को बताया। उन्होंने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष  माननीय मुख्यमंत्री  श्री नीतीश कुमार के सपना सुरक्षित बिहार विकसित बिहार को साकार करने के लिए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री व्यास जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे समाजोपयोगी आंदोलन मे अभियंताओं से बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री को  नमन करते हुए कहा,है नमन  उनको कि जो तकनीक को अमरत्व देकर, भूकंपरोधी प्रशिक्षण की जीवित कहानी हो गए हैं। है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय, आपदा का प्रबंध करके और मानी हो गए हैं। डॉ. चौधरी ने बताया कि ईंट जोड़ाई  दीवारों पर आधारित मकान की भूकंप से सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि सभी दीवारें  साथ-साथ काम करें। कहा कि दरवाजे व खिड़कियों लिंटेल एक ही छत पर हो, दरवाजे खिड़कियों व लटके बालकोनी का आकार सीमित होना चाहिए। अंत में डॉ. चौधरी ने कहा,”हम लोग हैं ऐसे दीवाने, तकनीक बदलकर मानेंगे। मंजिल को पाने निकले हैं,मंजिल को पाकर मानेंगे।जलजला से लड़ने को 2030 तक का रोडमैप तैयार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola