spot_img

डिजिटल युग में हायाघाट का श्री गणेश

spot_img
- Advertisement -

Image result for वाई फाई

- Advertisement -

हायाघाट, देशज टाइम्स ब्यूरो। हायाघाट अब डिजिटल युग में प्रवेश करने वाला है। यहां तरक्की की राह अब आसान होने वाली है। खासकर युवाओं के लिए अब बेहतरी का मौका मिलने वाला है। कारण, प्रखंड के सभी पंचायत मुख्यालय व प्रमुख सरकारी कार्यालयों को वाई-फाई की सुविधा देने का कार्य प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार से काम शुरू होते ही सभी सरकारी कार्यालयों में अब डिजिटल युग प्रवेश करने वाला है। यह कार्य मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके तहत सभी पंचायतों को वाई-फाई की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। यह प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का पार्ट है। इसके लिए पूरे प्रखंड क्षेत्र में बीबीएनएल जुटी है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायत मुख्यालय व प्रमुख सरकारी कार्यालयों पर वाईफाई की सुविधा देने का कार्य शुरू होते ही कंपनी की शुरूआत रसलपुर पंचायत से हुई। इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत बीडीओ राकेश कुमार ने नारियल फोड़ कर किया। मौके पर बीडीओ कुमार ने कहा कि वाई-फाई की सुविधा शुरू होने से छात्रों को काफी मदद मिलेगी। साथ ही गांव मे अब हर वह सुविधा मिलेगी जिन्हे पाने के लिए नगर नहीं जाना होगा।  मौके पर स्थानीय मुखिया मरियम खातून, डॉ.अब्दुर रब, मिस्टर, बीबीएनएल कंपनी के सभी टीम व काफी संख्या में छात्र मौजूद थे।

- Advertisement -

डिजिटल युग में हायाघाट का श्री गणेश

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard