spot_img

दरभंगा का जनसैलाब बोला, देश को पीछे धकेल चुकी मोदी सरकार, भाजपा भगाओ, देश बचाओ

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा का जनसैलाब बोला, देश को पीछे धकेल चुकी मोदी सरकार, भाजपा भगाओ, देश बचाओ

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। हजारों मज़दूर किसानों ने भाकपा माले दरभंगा जिला कमेटी के बैनर तले दरभंगा क्लब से लहेरियासराय टॉवर, लोहिया चौक, जेल रोड, पोलो मैदान तक भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली निकालते हुए मोदी सरकार की चूल हिलाने का फैसला किया। रैली का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, माले के राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार, नंदलाल ठाकुर,जंगी यादव, रसोइया संघ के पप्पू पासवान,आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस कर्ण, गणेश महतो, इंसाफ मंच के नेयाज अहमद,अशोक पासवान,ऐपवा के शनिचरी देवी, किसान महासभा के जिला सचिव रोहित सिंह ने किया। रैली से आज पूरा समाहरणालय लाल झंडे से पट गया। चारों ओर जनसैलाब उतर गया।

- Advertisement -

मार्च के बीच में विकास भवन के निकट स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर  भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा व अन्य नेताओं ने माल्यार्पण किया। संकल्प लिया कि बाबा साहेब के नेतृत्व में संविधान सभा ने आरएसएस व हिंदू महासभा के हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को शिकस्त देते हुए समतामूलक धर्मनिरपेक्ष समाज बनाया। आज जब मोदी-संघ परिवार संविधान-लोकतंत्र पर हमला कर रहे तो उनके मंसूबों को चकनाचूर करने का संकल्प लिया गया।

- Advertisement -

दरभंगा का जनसैलाब बोला, देश को पीछे धकेल चुकी मोदी सरकार, भाजपा भगाओ, देश बचाओ

भाकपा माले के 11वां दरभंगा जिला सम्मेलन के उदघाट्न सत्र के मौके पर दरभंगा क्लब के पास मजदूर किसान एकजुटता सभा में  किसान नेता रामचंद्र यादव मंच से रैली के मुख्य वक्ता धीरेंद्र झा ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार पूरे विमर्श को ही बदल रही है और देश को पीछे धकेलने की कोशिश कर रही हैं। संविधान के बदले मनुस्मृति से देश को चलाना चाहते हैं। देश का मज़दूर-किसान-छात्र-नौजवान-महिलाएं अकलियत दलित गरीब नहीं होने देंगे और भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

दरभंगा का जनसैलाब बोला, देश को पीछे धकेल चुकी मोदी सरकार, भाजपा भगाओ, देश बचाओ

उन्होंने रसोइयों की हड़ताल, वित्त रहित शिक्षकों व शिक्षकों के आंदोलन के साथ एकजुटता जाहिर की।  मजदूर किसानों ने देश में अदानी,अंबानी, रामदेव के कॉरपोरेटों का राज नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए वामदल के साथ व्यापक गठबंधन बनाने की जरूरत है। वामपंथ की मजबूत स्थिति के बिना भाजपा भगाओ मोर्चा सफल नहीं होगा। वामपंथ की सहभागिता से ही भाजपा के नकली राष्ट्रवाद, अंबानी-अदानी परस्ती व संसदीय लोकतंत्र पर हमले से लड़ने का मुक्कमल परिवेश के निर्माण होगा।

दरभंगा का जनसैलाब बोला, देश को पीछे धकेल चुकी मोदी सरकार, भाजपा भगाओ, देश बचाओ

दलित-गरीबो का महाजुटान इस अभियान के पक्ष में माहौल बनेगा। सभा को भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आर के सहनी, आइसा के राज्य सह सचिव संदीप चौधरी, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी,  रसोईया संघ की नेता संतरा देवी ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया व संचालन खेग्रामस जिला सचिव प्रो. कल्याण भारती ने किया। सभा ने खेग्रामस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, जंगी यादव, प्रो अवधेश सिंह, प्रो. हृकेश झा, ललन पासवान, बैद्यनाथ यादव, सत्यनारायन मुखिया, इनौस के गजेंद्र शर्मा, केशरी यादव, मनोज यादव, रसीदा खातून  मौजूद थे।

दरभंगा का जनसैलाब बोला, देश को पीछे धकेल चुकी मोदी सरकार, भाजपा भगाओ, देश बचाओ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard