दरभंगा, देशज टाइम्स। जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरा ओपी के जगदीशपुर गांव में शनिवार को एक मदरसा शिक्षक पर टेंगारी से जान लेवा हमला किया गया। इसमें शिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गए।
घायल शिक्षक समीम का इलाज डीएमसीएच के इमर्जेंसी वार्ड मे चल रहा है। इधर, स्थानीय मनीगाछी की पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना के बाद से दोनों पक्ष में तनाव है। वहीं, गांव में भी भय का माहौल है। बीच मदरसा में घुसकर ऐसे हमले से बच्चे भी सहमें हैं तो ग्रामीण व अभिभावकों में भी काफी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में मदरसा के सचिव पद पर हुए चुनाव को लेकर गांव के ही मो. परवेज व घायल शिक्षक शमीम अहमद के बीच खुन्नस चल रही थी। दरअसल उक्त चुनाव में शिक्षक समीम अहमद ने मो परवेज का विरोध किया था। इस बात की खुन्नस निकालने के लिए मो. परवेज ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मदरसा में घुसकर शिक्षक समीम अहमद पर हमला कर दिया। 








You must be logged in to post a comment.