spot_img

दरभंगा के सिंघम एसएसपी बाबूराम का शराब कारोबारियों के खिलाफ कांबिंग अभियान, कई धराए

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के सिंघम एसएसपी बाबूराम का शराब कारोबारियों के खिलाफ कांबिंग अभियान, कई धराए
दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा जिले में अब शराब माफिया की खैर नहीं। खुद दरभंगा के सिंघम एसएसपी बाबूराम ऐसे कारोबारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए निकल चुके हैं। उन्होंने यहां योगदान के साथ जो वादा यहां की जनता के साथ किया था उसे पूरा करने वह निकल चुके हैं और इसका प्रमाण दिखा शुक्रवार को हायाघाट के इलाके में।

- Advertisement -

यहां एसएसपी बाबूराम के नेतृत्व में दरभंगा-समस्तीपुर की पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने एक साथ हायाघाट के रसलपुर गांव में छापेमारी करते हुए शराब माफिया को साफ संकेत दिए हैं। जानकारी के अनुसार,पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर सात घरों में शराब बनाए जाते हैं। जानकारी मिलते ही एसएसपी स्वयं इसकी तहकीकात करने निकल पड़े। जिसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हो गई।दरभंगा के सिंघम एसएसपी बाबूराम का शराब कारोबारियों के खिलाफ कांबिंग अभियान, कई धराएसात घरों से इस दौरान छापेमारी में सैकड़ों लीटर देसी शराब व ताड़ी बरामद करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी। वहीं, दस से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लगातार पूछताछ की जा रही है। पूरे इलाके में देर रात तक छापेमारी जारी रही। मौसम सर्द होने के कारण कारोबारी भी अपने अपने ठिकानों पर जमे थे लेकिन भनक लगते ही कुछ दुबक गए कुछ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में स्वयं  एसएसपी बाबू राम, एसडीपीओ अनोज कुमार, एसडीओ सदर, पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, दंगा नियंत्रक बल, कैट कमांडो दस्ता सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवानों को लगे थे। वहीं समस्तीपुर के एसडीओ, एसडीपीओ व कल्याणपुर थानाध्यक्ष भी छापेमारी में मौजूद हैं। देर रात तक की इस कांबिंग अभियान से शराब कारोबारी समेत अन्य कारोबारियों की नींद उड़ गई है।दरभंगा के सिंघम एसएसपी बाबूराम का शराब कारोबारियों के खिलाफ कांबिंग अभियान, कई धराए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola