spot_img

नैनन  में आन-बान…से सजी लय, ताल की सुरलहरी

spot_img
- Advertisement -

नैनन  में आन-बान…से सजी लय, ताल की सुरलहरी

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। संगीत विभाग गुरुवार को एकबार फिर सुर, लय, ताल के रस में आरोह-अवरोह के आवेग व द्रुत में गोता लगाते थिरकता दिखा। मौका था, मिथिला विश्वविद्यालय संगीत व नाट्य विभाग की ओर से आयोजित सोदाहरण-व्याख्यान के आयोजन का। इसमें विशेषज्ञ के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगीत व प्रदर्शन कला विभाग व दरभंगा घराना के सुप्रसिद्ध गायक डॉ. पंडित प्रेम कुमार मल्लिक की ओर से आरंभ में राग मुल्तानी प्रस्तुत किया गया। बंदिश के बोल थे नैनन में आन- बान। दरभंगा घराना में चारों पट की गायकी विषयक सोदाहरण-व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए पंडित मल्लिक ने राग मुल्तानी का शास्त्रीय विवेचन भी किया। अपनी प्रस्तुति के अंत में याद पिया की आए ठुमरी की सुंदर प्रस्तुति की। मौके पर तबला पर संगति दे रहे थे विभाग के तबला वादक शिव नारायण महतो। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के आरंभ में विभागाध्यक्ष प्रो.लावण्य कीर्ति सिंह काव्या ने आगत अतिथियों का परंपरागत ढंग से स्वागत किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से यहां के छात्रों को बहुत कुछ सीखने-समझने का मौका मिलता है। वहीं, धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष प्रो. पुष्पम नारायण ने करते हुए संगीत विधा की पूर्णकालिक विवेचनाओं के साथ अतिथि व मौजूद संगीतमर्मज्ञों का आभार जताया। कार्यक्रम में विभागीय छात्र-छात्राओं के अलावे डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. सुनील कुमार ठाकुर, हेमेंद्र कुमार लाभ, डॉ. अखिलेश कुमार जायसवाल समेत दर्जनों की संख्या में संगीतप्रेमी मौजूद थे।

- Advertisement -

नैनन  में आन-बान…से सजी लय, ताल की सुरलहरी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard