spot_img

पंसस की बैठक को मजाक समझने वाले अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी, कहा दें हमें सम्मान

spot_img
- Advertisement -

पंसस की बैठक को मजाक समझने वाले अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी, कहा दें हमें सम्मान पंसस की बैठक को मजाक समझने वाले अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी, कहा दें हमें सम्मान आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जयनगर के स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समीप सामुदायिक प्रशिक्षण भवन में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख सचिन सिंह कीअध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई विभाग के पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया।

- Advertisement -

पंसस की बैठक को मजाक समझने वाले अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी, कहा दें हमें सम्मानहालांकि बैठक में कई सदस्यों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अधिन विभिन्न कार्यालयों में जन प्रतिनिधि को सम्मान नहीं मिलने पर जम कर विरोध किया। दुल्लीपट्टी पंचायत के पंसस पुरुषोत्तम झासतन ने बैठक में कई विभागों के पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर इस बात को प्रस्ताव में लाने की बात कहते हुए कहाकि आगामी बैठक में पदाधिकारी के बदले कर्मी को नही बैठने दिया जाएगा। उन्होंने जयनगर कमला नहर प्रमंडल के अधीन शाखा नहर के चैन संख्या जीरो से अंतिम बिन्दु तक उगाही के लिए 3 जनवरी को लगभग एक करोड़ 83 लाख रुपये का टेंडर किया गया। मात्र आठ दिनों में इस कार्य को पूरा कर संवेदक केद्वारा राशि का उठाव भी कर ल गया। इस काम में विभागीय पदाधिकारी के मिली भगत से करोड़ों रुपये का घोटाला कीउच्चस्तरीय जांच की मांग की। श्री झा ने प्रखंड स्तर पर शिक्षा का स्तर में भारी गिरावट आई है। इस लिए शिक्षा पदाधिकारीप्रत्येक सप्ताह विभिन्न विधालयो का औचक निरीक्षण करने अनियमितता पर उक्त विधालय एच एम से स्पष्टीकरण मांगा जाए। जिसकी छाया प्रति प्रमुख कार्यालय को जमा किया जाए।

- Advertisement -

अगामी बैठक में एमडीएम प्रभारी की उपस्थिति होनी चाहिए। आरटीपीएस पर महिला कांटर बनाने, आवेदन लेने का समय अवधि 3:30 करने, जन प्रतिनिधि का मान सम्मानकरने के साथ कर्मी निर्धारित समय से आरटीपीएस कांटर नही खोलने पर चर्चा किया गया। मुखिया मदन यादव ने कहा किहम अपनी समस्या लेकर आते हैं जिसका भी समाधान नही हो पाता है। आरटीपीएस एवं जीविका में बङे पैमाने पर अवैधउगाही की जाती है। वहीं मुखिया अवधेश यादव ने कहा कि कोरहिया पंचायत के तीन किसानों ने तीन साल पहले बोरिंग केलिए कृषि विभाग में आवेदन जमा किया लेकिन उन्हें इसका लाभ तीन साल बाद मिला वो भी लोक शिकायत में परिवाद दायर करने के बाद राशि उपलब्ध करायी गयी।

- Advertisement -

लघु सिंचाई विभाग ने सभी पंचायतों में सरकारी पोखर खुदाई के लिए मुखिया के सहयोग जरूरी बताया। बैठक में सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर बात की। इस अवसर पर बीडीओ चंद्रकांता, उपप्रमुख मिथिलेश पासवान, पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम झा सतन, मुखिया मो. असलम अंसारी, मदन यादव,रामसुन्दर ठाकुर, नागेश्वर ठाकुर,सीया राम ठाकुर,मो रहमतुल्लाह, मनोज चौधरी,सुबहान राईन,विनोद यादव, फूल सिंह, मोतीयादव,रंजना कुमारी,अवधेश यादव, नागेंद्र यादव के अलावे पीओ संजीव कुमार, कृषि पदाधिकारी नंन किशोर पासवान,विधुत विभाग के अनीय अभियंता रवि कुमार,पशुपालन पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार,एक्सीस बैंक के प्रबंधक दीपक मिश्रा,सीआई ललित झा समेत दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।पंसस की बैठक को मजाक समझने वाले अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी, कहा दें हमें सम्मान

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में CNG का धमाका: 6 साल में 19 गुना बढ़ी खपत, अब हर दिन 1.40 लाख किलो! | पढ़िए – बढ़ता सीएनजी स्टेशनों...

Patna CNG: पटना में पिछले छह सालों में सीएनजी की दैनिक मांग में 19 गुना की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जो अब प्रतिदिन 1.40 लाख किलोग्राम तक पहुंच गई है। गेल इंडिया द्वारा स्टेश#PatnaCNG,#BiharNews,#CNGConsumption

विराट रामायण मंदिर में भक्तों का इंतजार खत्म! सावन में अब कर सकेंगे इस खास 33 फीट ऊंचे मुख्य सहस्त्रलिंग के दर्शन

East Champaran News: पूर्वी चंपारण के विराट रामायण मंदिर में भक्तों को बड़ी राहत मिली है। निर्माणधीन मुख्य सहस्त्रलिंग की बजाय अब लघु सहस्त्रलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना की जा सकेगी#EastChamparanNews,#ViratRamayanMandir,#Sahastraling

El Nino क्या पड़ेगा अल नीनो का असर? भारी बारिश, गरज-चमक, आंधी और बिजली का अलर्ट | जानिए – पूरे देश के मौसम का...

Bihar Weather: मौसम विभाग ने 11 अगस्त 2026 के लिए देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तर#BiharWeather,#Monsoon2026,#IMDAlert

पटना में स्कूल के बाद घर नहीं पहुंची नाबालिग, अपहरण की आशंका में 5 घंटे सड़क जाम! क्या हुआ?

Patna Crime News: पटना में नाबालिग छात्रा के लापता होने से हड़कंप मच गया है। अपहरण की आशंका में परिजनों और स्थानीय लोगों ने दानापुर-बिहटा मुख्य मार्ग को 5 घंटे तक जाम रखा, जिससे#PatnaCrimeNews,#BiharNews,#Khagaul