spot_img

प्रधान सहायक से गाली-गलौच, धमकी, बेमियादी हंगामा, प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement -

प्रधान सहायक से गाली-गलौच, धमकी, बेमियादी हंगामा, प्रदर्शन आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। घोघरडीहा नगर पंचायत के प्रधान सहायक मनोज कुमार के साथ गाली गलौज करने जान से मारने की धमकी देने के विरोध में सोमवार से नपं के सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। नपं के सभी कर्मी प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर वहीं धरना पर बैठ गए। धरना पर बैठे कर्मियों ने बताया कि उन सभी का एक ही मांग है कि प्रधान सहायक के साथ गाली गलौज करने जान से मारने की धमकी देने वाले वार्ड पार्षद पर जबतक कार्रवाई नहीं होती हमलोग हड़ताल पर डटे रहेंगे। कर्मियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल पर चले जाने से विभिन्न कार्यों से नपं कार्यालय आने वाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पूर्व मुख्य पार्षद सह वर्तमान वार्ड पार्षद शंकर झा वार्ड पार्षद गौड़ी देवी ने प्रधान सहायक मनोज को मोबाइल फोन पर भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया था।

- Advertisement -

प्रधान सहायक से गाली-गलौच, धमकी, बेमियादी हंगामा, प्रदर्शन

- Advertisement -

इसकी शिकायत कर्मियों ने शनिवार को वरीय अधिकारियों से की थी और मामले की जांच कराकर दोषी वार्ड पार्षद पर कार्रवाई करने सहित समुचित सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई थी। सोमवार तक किसी प्रकार की कार्रवाई नही हुई तो सभी कर्मी हड़ताल पर चले गए। धरना हड़ताल में प्रधान सहायक मनोज कुमार,सफाई जमादार श्रवण कुमार झा,कर निरीक्षक दुख मोचन राम,कनीय अभियंता कुमारी क्रांति,सहायक शशि भूषण सिंह,सुनील कुमार मंडल,सुमित कुमार झा,कुमारी संगीता सहल,चंद्रशेखर कुमार, गौतम राम,गिरिजा देवी सहित सभी नपं शामिल थे। नपं कर्मियों के धरना को समाप्त कराने की दिशा में किसी पदाधिकारी ने धरनार्थियों से मिलना अबतक मुनासिब नहीं समझा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir

बिहार की जीविका दीदियों ने कहा – झंडा ऊंचा रहे हमारा…संभाली तिरंगे की कमान! समस्तीपुर, सुपौल, मुंगेर, जहानाबाद, मसौढ़ी और बेगूसराय में हजारों झंडे...

Bihar Har Ghar Tiranga: बिहार के मसौढ़ी में जीविका दीदियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई ऊर्जा दी है। वे 3700 राष्ट्रध्वज बनाकर आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति का#BiharNews,#HarGharTiranga,#JeevikaDidis

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav