आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। नेपाल के सिरहा जिला स्थित हिमालय सूगर मील की ओर से भारतीय किसानों से गन्ने की खरीदारी पर रोक के विरोध में मंगलवार को किसान संगठन के बैनर तले पूर्व मुखिया उमेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों किसानों जयनगर कमला पुल एनएच 104 मुख्य सड़क को अनिश्चितकाल जाम कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, मधुबनी व दरभंगा जिले के सकरी, लोहट व रैयाम चीनी मील के बंद होने के बाद पिछले 22 साल से भारतीय किसान अपने गन्ने को देते आ रहे थे।
नेपाल के सिरहा जिला स्थित हिमालय शूगर मील के द्वारा विगत कई वर्षों से भारतीय सीमावर्ती इलाके के किसानों को गन्ने की खेती के लिए निशुल्क बीज उपलब्ध करा कर गन्ने का उपजाऊ कर नेपाल हिमालय सूगर मील को बेचा जाता था लेकिन नेपाल संसद में ये
प्रस्ताव पारित कर भारत के गन्ने की खरीदारी पर रोक लगा दी गई जिसके विरोध में किसानों ने जिला व बिहार सरकार के मंत्री से सारी वस्तु स्थिति से अवगत कराया। किसानों का कहना है कि राज्य सरकार या तो गन्ने का मुआवजा दे या फिर गन्ने की खरीदारी करे।








You must be logged in to post a comment.