मधुबनी, खबरयुग। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में खजौली के राजद विधायक सीताराम यादव फंस गए हैं। विधायक यादव समेत पांच लोगों मेला आयोजक रामचंद्र गिरी, फुलहर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नवलकिशोर यादव, जदयू नेता युगलकिशोर यादव व भाजपा नेता विकास पासवान पर गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर हरलाखी के दिघिया टोला में अपने समर्थकों के साथ झंडा मेला का उद्घाटन करने को सीधा आचार संहिता का उल्लंघन प्रशासन ने माना।
बाद में जिला प्रशासन के कहने पर सीओ शशिभूषण प्रसाद सिंह व नोडल पदाधिकारी सह आवास पर्यवेक्षक चंद्रवीर कुमार ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद विधायक यादव समेत अन्य पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। वैसे, विधायक का कहना है कि यह सामाजिक कार्यक्रम है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया, सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बेनीपट्टी एसडीएम मुकेश रंजन का कहना है, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में जांच की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई करेंगे लेकिन इतना तय है, संहिता का उल्लंघन करने वाले कोई भी बख्शे नहीं जाएंगे।
Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir
Bihar Har Ghar Tiranga: बिहार के मसौढ़ी में जीविका दीदियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई ऊर्जा दी है। वे 3700 राष्ट्रध्वज बनाकर आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति का#BiharNews,#HarGharTiranga,#JeevikaDidis
Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela
Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav
You must be logged in to post a comment.