चुनाव डेस्क, देशज टाइम्स। रायबरेली में गुरुवार को रायबरेली के सियासी समीकरण को साधने की प्रियंका वाड्रा कोशिश करेंगी। दो वर्षों के अंतराल में विधानसभा चुनावों के बाद रायबरेली आ रही प्रियंका संगठन सहित कुछ नए सियासी चेहरों से मुलाकात कर चुनावी रणनीति तैयार कर सकती है। हालांकि प्रियंका वाड्रा बुधवार देर शाम ही रायबरेली आ जाएंगी,लेकिन रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गुरुवार सुबह 9 बजे से विस्तृत कार्यक्रम पहुंचेंगी। भाजपा की ओर से रायबरेली में सोनिया गांधी को घेरने की कोशिशों के बीच यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रियंका वाड्रा नौ बजे से 10.30 तक जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं व कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडलों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेंगी। वे शिक्षामित्रों व अनुदेशकों से भी मिल सकती हैं।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, शिक्षामित्रों को लेकर प्रियंका अपने चुनावी दौरों में काफी मुखर हैं। 10:30 के बाद प्रियंका वाड्रा स्थानीय संगठन के नेताओं से मुलाकात करेंगी। विधानसभा स्तर पर हो रही इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा स्तर पर सक्रिय अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को भी प्रियंका से मिलाने की कोशिश स्थानीय स्तर पर की जा रही है। ब्लाॅक अध्यक्षों सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलने का उनका कार्यक्रम है। रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं के प्रत्याशी व पूर्व विधायकों के साथ भी प्रियंका बैठक कर सियासी तापमान को समझने की कोशिश करेंगी। इसके बाद प्रियंका आगे के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रियंका वाड्रा का काफ़ी दिनों बाद हो रहा यह दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महतवपूर्ण है और विरोधियों से घिरी कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होगी।
Patna CNG: पटना में पिछले छह सालों में सीएनजी की दैनिक मांग में 19 गुना की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जो अब प्रतिदिन 1.40 लाख किलोग्राम तक पहुंच गई है। गेल इंडिया द्वारा स्टेश#PatnaCNG,#BiharNews,#CNGConsumption
East Champaran News: पूर्वी चंपारण के विराट रामायण मंदिर में भक्तों को बड़ी राहत मिली है। निर्माणधीन मुख्य सहस्त्रलिंग की बजाय अब लघु सहस्त्रलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना की जा सकेगी#EastChamparanNews,#ViratRamayanMandir,#Sahastraling
Bihar Weather: मौसम विभाग ने 11 अगस्त 2026 के लिए देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तर#BiharWeather,#Monsoon2026,#IMDAlert
Patna Crime News: पटना में नाबालिग छात्रा के लापता होने से हड़कंप मच गया है। अपहरण की आशंका में परिजनों और स्थानीय लोगों ने दानापुर-बिहटा मुख्य मार्ग को 5 घंटे तक जाम रखा, जिससे#PatnaCrimeNews,#BiharNews,#Khagaul
You must be logged in to post a comment.