spot_img

लगी वार्ड सदस्यों के साथ ठेकेदार को फटकार

spot_img
- Advertisement -

जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के मस्सा पंचायत में हरघर नलजल योजनाओं में हो रही देरी के मद्देनजर गुरुवार को बीडीओ राजेश कुमार व बीपीआरओ प्रभात कुमार ने निरीक्षण किया। कड़ाके की ठंड के बीच बीडीओ व बीपीआरओ ने पंचायत के तीन, पांच, छह, सात,आठ, दस, बारह, तेरह व चौदह वार्डो में चल रहे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं के महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल के कार्य प्रगति का निरीक्षण करते हुए कार्यस्थल पर कार्यपंजी, लेखापंजी की गहनता पूर्वक जांच की। निरीक्षण के दौरान कार्य में प्रगति नहीं देख मौके पर मौजूद ठेकेदार व वार्ड सदस्यों, वार्ड सचिव को दो सप्ताह के अंदर कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर निर्धारित तय समय सीमा के अंदर कार्य पूरा नहीं करने वाले वार्ड सदस्यों व वार्ड सचिव के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। मौके पर पंचायत सचिव समेत मुखिया व सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।लगी वार्ड सदस्यों के साथ ठेकेदार को फटकार

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard