मधुबनी, खबरयुग। विदेशी हथियार के साथ नेपाल जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर मुख्य पथ से गुरुवार को एसएसबी ने की। पकड़ा गया युवक रक्सौल के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के एकडरी गांव के उन्नीस वर्षीय हाशिम मियां है। उसके पास से विदेशी पिस्टल के अलावा मैगजीन व कारतूस भी बरामद किया गया है। जानकारी देते हुए एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवानों को अलर्ट किया गया था।
इस दौरान दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाली मुख्यपथ पर जांच के दौरान युवक को एक सेमी आटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन, चार कारतूस के साथ इंडियन ऑयल डिपो के समीप रेलवे परिक्षेत्र से नेपाल जाने के क्रम में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि युवक को पूछताछ के बाद हरैया ओपी पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस युवक के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। युवक ने बताया कि कोई व्यक्ति उसे रखने के लिए दिया था। पुलिस जांच में जुटी है। मामला हथियार के कारोबार से जुड़ा होने की संभावना है। आशंका है कि किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार पहुंचाने युवक जा रहा था।








You must be logged in to post a comment.