spot_img

शुक्रवार को मुठभेड़, उत्तर-मध्य प्रदेश के दस्यु बबली कोल गैंग के 4 शातिर असलहों सहित गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -
चित्रकूट,देशज टाइम्स। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस के लिए चुनौती बने छह लाख के इनामी कुख्यात दस्यु सरगना बबली कोल गैंग के चार शातिर डकैतों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिहा बांध के ऊपर स्थित शक्ति देवी मंदिर भौटी में पास डकैतों से पुलिस की मुठभेड़ हुई।
पुलिस टीम ने पकड़े गये चारों डकैतों के पास से 315 बोर के चार तमंचे, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और चार देसी बम भी बरामद किये हैं। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि पकड़े गये चारों बदमाशों पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, यूपी के जिलों में अलग अलग थानों पर मुकदमा दर्ज है। इनसे पूछताछ में छह लाख रुपये के इनामी बबुली गैंग के बारे में अहम सुराग मिले हैं। उन्होेंने दावा किया कि जल्द ही पुलिस को बड़ी सफलता हासिल होगी।
 मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिहा बांध के ऊपर स्थित शक्ति देवी मंदिर भौटी के पास घेराबंदी की। वहीं पाठा के जंगलों में स्थित डकैतोें के ठिकाने पर पुलिस के पहुंचने की आहट मिलते ही डकैतों और पुलिस बल के बीच मुठभेड हो गई। काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दस्यु बबली कोल गैंग के हार्डकोर सदस्य फूलचंद्र पुत्र झल्ला कोल निवासी हरसड़ा, थाना मझगवां जिला सतना मध्यप्रदेश, दीपक कुमार पुत्र मनहरण साहू निवासी धावरा भाटा थाना संजा छत्तीसगढ़, उमेश कोल पुत्र त्रिवेणी कोल निवासी बाबूपुर, थाना सेमरिया जिला रीवां मध्य प्रदेश और विजय कुमार पुत्र बीना प्रसाद निवासी तिहाई कोटा, थाना कोटर, जिला सतना मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।शुक्रवार को मुठभेड़, उत्तर-मध्य प्रदेश के दस्यु बबली कोल गैंग के 4 शातिर असलहों सहित गिरफ्तार
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में CNG का धमाका: 6 साल में 19 गुना बढ़ी खपत, अब हर दिन 1.40 लाख किलो! | पढ़िए – बढ़ता सीएनजी स्टेशनों...

Patna CNG: पटना में पिछले छह सालों में सीएनजी की दैनिक मांग में 19 गुना की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जो अब प्रतिदिन 1.40 लाख किलोग्राम तक पहुंच गई है। गेल इंडिया द्वारा स्टेश#PatnaCNG,#BiharNews,#CNGConsumption

विराट रामायण मंदिर में भक्तों का इंतजार खत्म! सावन में अब कर सकेंगे इस खास 33 फीट ऊंचे मुख्य सहस्त्रलिंग के दर्शन

East Champaran News: पूर्वी चंपारण के विराट रामायण मंदिर में भक्तों को बड़ी राहत मिली है। निर्माणधीन मुख्य सहस्त्रलिंग की बजाय अब लघु सहस्त्रलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना की जा सकेगी#EastChamparanNews,#ViratRamayanMandir,#Sahastraling

El Nino क्या पड़ेगा अल नीनो का असर? भारी बारिश, गरज-चमक, आंधी और बिजली का अलर्ट | जानिए – पूरे देश के मौसम का...

Bihar Weather: मौसम विभाग ने 11 अगस्त 2026 के लिए देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तर#BiharWeather,#Monsoon2026,#IMDAlert

पटना में स्कूल के बाद घर नहीं पहुंची नाबालिग, अपहरण की आशंका में 5 घंटे सड़क जाम! क्या हुआ?

Patna Crime News: पटना में नाबालिग छात्रा के लापता होने से हड़कंप मच गया है। अपहरण की आशंका में परिजनों और स्थानीय लोगों ने दानापुर-बिहटा मुख्य मार्ग को 5 घंटे तक जाम रखा, जिससे#PatnaCrimeNews,#BiharNews,#Khagaul