दरभंगा, देशज टाइम्स। तीन मार्च को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होनेवाले एनडीए की संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा केवटी पश्चिमी मंडल की ओर से शुक्रवार को विजय संकल्प मोटर साइकिल जुलूस निकाला गया। अध्यक्ष दिलीप भारती के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलुस में शामिल होकर तीन मार्च को पटना में होने वाले संकल्प रैली के लिए
जनजागरण किया। जुलुस मुहमदपुर, लाधा, करजापट्टी, गंज, माधोपट्टी, पिंडारुच,दानी, कदमटोली, हुलास, हनुमाननगर,अंदामा, कामलावरी, डोमे, कोयलस्थान,बरही, ख़िरमा,जलवाड़ा,त्रिमुहांन, बघा, मगरथु,कोठिया होते हुए पिंडारुच के बलुआहा में समाप्त हुआ।
जुलूस में पवन निराला, हिमांशु झा, विक्की मंडल, विजय जी, नवल जी, ललित जी, दिलीप जी, संतोष, अशोक, फूलदेव, कन्हाई समेत सैकड़ों लोग व कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी समर्थन में जमकर जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। लोगों की भीड़ देखने उमड़ी थी।








You must be logged in to post a comment.