spot_img

सवाल एक… तो क्या सिद्दीकी साहब ने धोबी-पाट मारा, चित बेचारे फातमी की अब मधुबनी पर आस

spot_img
- Advertisement -

सवाल एक... तो क्या सिद्दीकी साहब ने धोबी-पाट मारा, चित बेचारे फातमी की अब मधुबनी पर आसचंदन पांडेय, दरभंगा, देशज टाइम्स। सिद्दीकी साहब ने प्रस्ताव दिया था, मधुबनी से मैं और दरभंगा से आप दोनों लगातार दो चुनाव हार चुके हैं, इसलिए इस बार सीट बदल लीजिए। यहीं हो गया खेल, सिद्दीकी को दरभंगा तो मिल गई मगर फातमी बेचारे बे-घर हो गए। ऐसे में सवाल राजनीतिक गलियारों में यही है कि क्या सिद्धीकी ने ही तो कहीं अपना टिकट लेने के चक्कर में फातमी को धोबी पाट मार दिया। खैर अब सुनिए क्या कहते हैं राजद के तथाकथित टिकट से बहिष्कृत नेता पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मो. अली अशरफ फातमी। फातमी को अभी भी किसी चमत्कार की आस है।

- Advertisement -

बुधवार को बहुद्देशीय भवन सभागार में दरभंगा व मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से जुटे हजारों समर्थकों के बीच उनकी मायूसी साफ दिखी। कहा, अब मधुबनी सीट से जब तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं करता है तब तक वे प्रतीक्षा करेंगे। घोषणा के बाद ही समर्थकों की सलाह पर कोई निर्णय लेंगे। अब कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते फातमी कह रहे, खून से भी मजबूत रिश्ता दोस्ती का होता है आपने जो दोस्ती निभाई है उसे मैं याद रखूंगा। सभा में कार्यकर्ता मधुबनी के अलावा दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की मांग करते रहे तो वहां बैठे राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव की नजर जमींन की ओर झुक गई तो पूर्व जिप अध्यक्ष भोला सहनी, नारद यादव, शत्रुघ्न यादव, मुस्लिम बेदारी कारवां के नजरे आलम, जिला राजद प्रवक्ता राशिद जमाल, मुखिया इरशाद आलम के सिर आसमान की ओर मंच से ही निहारती दिखी। पूछ रहे समर्थक, आखिर टिकट काटी किसने कहीं सिद्वीकी तो धोबी पाट ने नही मारा। चित बेचारे फातमी अब क्या करेंगे सबसे बड़ा सवाल। सवाल एक... तो क्या सिद्दीकी साहब ने धोबी-पाट मारा, चित बेचारे फातमी की अब मधुबनी पर आस

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar BJP Meeting सीएम सम्राट चौधरी ने अचानक बुलाई BJP मंत्रियों की बैठक, क्या है बड़ा प्लान?

Bihar BJP Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपने आवास पर भाजपा मंत्रियों की अचानक बैठक बुलाई, जिससे राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कैबिनेट बैठक के तु#BiharBJPMeeting,#SamratChoudhary,#BiharPolitics

Darbhanga बेनीपुर में चमकी किस्मत! MLA ने गिनाईं विकास की लंबी फेहरिस्त, जानें क्या-क्या बदला?

Bihar Benipur Development: बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने घाट का लोकार्पण करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पेयजल सह#BiharNews,#BenipurDevelopment,#MLAUpdates

घुटने-कूल्हे का दर्द सता रहा? AIIMS पटना ने बताया कब और क्यों कराएं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी!

Patna Health News: AIIMS पटना ने राष्ट्रीय जोड़ प्रत्यारोपण दिवस पर कूल्हे और घुटने के स्वास्थ्य के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विशेषज्ञों ने उपचार और सर्जरी पर#AIIMSPatna,#JointReplacement,#PatnaHealth

दरभंगा में ‘मौत का नाला’ बना काल! युवक के सीने में घुसा सरिया, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Darbhanga News: दरभंगा के करमगंज में 'मौत के नाले' ने मचाया हड़कंप! सड़क पर बिखरे पत्थरों से 28 वर्षीय युवक विनोद राम का संतुलन बिगड़ा और निर्माणाधीन नाले में गिर गया। डेढ़ फीट#DarbhangaNews,#BiharAccident,#PublicSafety