spot_img

सुधांशु शेखर ने अपनी ही पार्टी पर बोला हमला, कहा सिर्फ उपेंद्र की चलती

spot_img
- Advertisement -

सुधांशु शेखर ने अपनी ही पार्टी पर बोला हमला, कहा सिर्फ उपेंद्र की चलती

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी के विधायक सुधांशु शेखर ने अपने ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि क्षेत्र में पहले से ही विधायक के पार्टी छोड़कर जदयू में शामिल होने की खबर फैल चुकी है। बहरहाल विधायक ने आधिकारिक तौर पर पार्टी छोड़ने की अबतक कोई घोषणा नहीं की है। इस बीच विधायक ने प्रेस बयान जारी कर अपने ही पार्टी पर अनदेखी व अपमानित करने का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि पार्टी में कुछ दिनों से हमारी अनदेखी की जा रही थी। कई बड़े बड़े कार्यक्रमों में हमारी सीट पर पार्टी के दूसरे नेता बैठ जाते थे। हम लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहे थे। हम अपमानित महसूस कर रहे थे। पार्टी में किसी भी विषय पर हमारे सुझाव नहीं लिए जा रहे थे। बहरहाल उन्होंने खुद को पार्टी से अलग रखकर क्षेत्र में कार्य करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र के बेहतर विकास को लेकर हम प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में सिर्फ उनकी चलती है। उनके बिना आदेश के कोई कुछ बोल नहीं सकता। हमें जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए चुनकर विधानसभा भेजा है। इसलिए हम क्षेत्र का विकास चाहते है। उन्होंने यह भी कहा कि वाल्मीकिनगर व मोतिहारी में प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में मुझे कोई सुचना नहीं दी गई। इसलिए उस कार्यक्रम में हम शामिल नहीं होंगे।सुधांशु शेखर ने अपनी ही पार्टी पर बोला हमला, कहा सिर्फ उपेंद्र की चलती

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola