spot_img

सुपर सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट में दरभंगा की विजयी शुरूआत, कमरौली 6 विकेट से हारा

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। कर्जापट्टी हनुमान मंदिर परिसर में केसीसी कर्जापट्टी के तत्वावधान में आयोजित सुपर सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट कप के उदघाटन मैच में सोमवार को बीसीसी दरभंगा की टीम ने कमरौली की टीम को छह विकेट से पराजित किया । टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कमरौली की टीम ने निर्धारित पंद्रह ओवरों में आठ विकेट खोकर 110 रन बनाए  जवाब में खेलने उत्तरी दरभंगा की टीम ने दस ओवर में मात्र चार विकेट खोकर उक्त लक्ष्य को हासिल कर लिया।

- Advertisement -

मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के गोपाल को दिया गया । इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्धाटन मुखिया किशोर कुमार झा व भाजपा केवटी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिलीप भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों की हौसला को अफजाई करते हुए मुखिया ने कहा कि खेल से समाज में भाईचारगी का माहौल बनता है। मौके पर आयोजन कमेटी के सुभाष मिश्र, पंकज मिश्र,अनिकेत चौधरी, मुकेश माही सहित कई मौजूद रहे।सुपर सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट में दरभंगा की विजयी शुरूआत, कमरौली 6 विकेट से हारा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola