spot_img

सुफिया गौहर हत्याकांड में पति समेत ससुर, सास, देवर, ननद समेत छह को दस वर्ष का कारावास

spot_img
- Advertisement -

सुफिया गौहर हत्याकांड में पति समेत ससुर, सास, देवर, ननद समेत छह को दस वर्ष का कारावास दरभंगा, देशज टाइम्स। पांच लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर सुफिया गौहर की हत्या मामले में चतुर्थ अपर जिला व सत्र न्यायाधीश इनायत करीम की अदालत ने पति समेत छह ससुरालियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषसिद्ध सभी अभियुक्तों की सजा के बिंदु पर सुनवाई और निर्णय चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश इनायत करीम की अदालत ने गुरुवार को शूफिया गौहर के पति मो. आसिफ एकबाल, ससुर मो. शहाबुद्दीन, देवर शैयद एकबाल, सास बीवी रुकसाना, ननद रेहाना सुल्ताना, ननद सह भाभी रजिया सुल्ताना को दस वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोष सिद्ध आरोपियों में मो. आसिफ एकबाल, ससुर मो. शहाबुद्दीन, देवर सैयद एकबाल, सास बीवी रुकसाना, ननद रेहाना सुल्ताना, ननद सह भाभी रजिया सुल्ताना को दोषी करार देने के बाद पीड़ित पक्ष में राहत है। इस हत्याकांड में सूचक के अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह और वकील डॉ. राजीव चंन्द्र झा ने अभियोजन पक्ष का सहयोग किया। वाद अभिलेख के अनुसार, अररिया जिला के रामपुर कोदरकट्टी निवासी मो. मोइनुउद्दीन ने अपनी पुत्री सुफिया गौहर की शादी 23 अक्टूबर 2013 को दरभंगा जिला के विश्वविद्यालय थाने के ताजविशनपुर डीह अलीनगर निवासी मो. शहाबुद्दीन के पुत्र मो. आसिफ एकबाल के साथ की थी। महज पांच लाख रुपये दहेज की पूर्ति नहीं कर पाने की वजह को लेकर हत्याभियुक्तों ने एक राय कर सल्फास खिलाकर और गला दबाकर नव विवाहिता की हत्या 8 जून 2014 की रात्रि में कर दी। इसकी प्राथमिकी मृतका के पिता ने 9 जून को विश्वविद्यालय थाने में दर्ज कराई। 31 अगस्त 2014 को कांड के अनुसंधानक ने छह लोगों के विरुद्ध आरोपपत्र समर्पित किया।

- Advertisement -

Image result for दहेज हत्या में दस वर्ष का कारावास अदालत में ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष से 9 गवाहों की गवाही कराई गई। बचाव पक्ष की ओर से 8 गवाही हुई। लोक अभियोजक नसीरुद्दीन हैदर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी हो जाने के बाद बुधवार को अदालत ने उपरोक्त सभी अभियुक्तों को भादवि की धारा 304बी और 120 बी में दोषी करार दिया। इसके बाद अभियुक्तों के बंधपत्र को खंडित कर जेल भेज दिया। सभी विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के निवासी हैं। अररिया जिला के मोईनुद्दीन ने अपनी पुत्री शूफिया गौहर का निकाह 23 अक्टूबर 2013 को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के ताज बिशनपुरडीह अलीनगर के मो. आशिक एकबाल के साथ कराया था, लेकिन दहेजलोलुपों ने निकाह के सात माह सोलह दिनों के अंदर हीं उसकी निर्मम हत्या उसे पहले सल्फास खिलाया व बाद में गला दबाकर कर हत्या कर दी थी। पिता मो. मोईन उद्दीन ने विश्वविद्यालय थाना में 9 जून 2014 को छह हत्याभियुक्तों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इस जघन्य मामले में अनुसंधानक ने महज चार माह बाइस दिनों के अंदर सभी अभियुक्तों पर आरोपपत्र न्यायालय में समर्पित करते हुए ट्रायल शुरु हुआ। बचाव पक्ष से आठ गवाह अदालत में प्रस्तुत किए गए। गुरुवार को अभियुक्तों के सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों के बहस के बाद कोर्ट ने सजा सुनाई।सुफिया गौहर हत्याकांड में पति समेत ससुर, सास, देवर, ननद समेत छह को दस वर्ष का कारावास

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir

बिहार की जीविका दीदियों ने कहा – झंडा ऊंचा रहे हमारा…संभाली तिरंगे की कमान! समस्तीपुर, सुपौल, मुंगेर, जहानाबाद, मसौढ़ी और बेगूसराय में हजारों झंडे...

Bihar Har Ghar Tiranga: बिहार के मसौढ़ी में जीविका दीदियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई ऊर्जा दी है। वे 3700 राष्ट्रध्वज बनाकर आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति का#BiharNews,#HarGharTiranga,#JeevikaDidis

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav