spot_img

हरे कृष्णा- हरे कृष्णा,  कृष्णा- कृष्णा हरे- हरे में गोता लगा रहा नवादा

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो।  नवादा  स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में नवाह संकीर्तन से पूरा इलाका आध्यात्मिक हो चुका है।  भक्तिमय माहौल के बीच हर राह नवादा भगवती के दर्शन के साथ सीधे राधा-कृष्ण मंदिर में नतमस्तक है। इस नवाह संकीर्तन में  ग्रामीणों के अलावे पड़ोसी गांवों से  कीर्तन मंडली पहुंची है जो विभिन्न आधुनिक फिल्मी गीतों की धुन पर हरे कृष्णा हरे कृष्णा,  कृष्णा कृष्णा हरे हरे का गायन कर भक्तों को भावविभोर किए हुए है। वहीं मौके पर आध्यात्मिक माहौल व यज्ञ के धुंओं व वैदिक मंत्रों से पूरा इलाका कृष्णमय बना है। संकीर्तन समारोह  को लेकर  पूरा मंदिर  को रंग- बिरंगी  बल्बों से  सजाया गया है।  इस अवसर पर  मंदिर  प्रांगण में पहुंचने वाले लोगों के स्वागत में  स्थानीय  लोग जुटे हैं । आयोजन से जुड़े  नटवर कुमार व  नारायण कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि  यह  नवाह संकीर्तन समारोह  एक  दिसंबर को  ब्राह्मण भोजन के साथ खत्म होगा। समापन पर भव्य पूजन के साथ भक्तिमय कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। हरे कृष्णा- हरे कृष्णा,  कृष्णा- कृष्णा हरे- हरे में गोता लगा रहा नवादा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Boat Accident News: दरभंगा में भीषण नाव हादसा: कोसी नदी में पलटी किसानों से भरी नाव, 3 महिलाएं लापता, इलाके में हड़कंप

बिहार के दरभंगा में कोसी नदी में एक बड़ा नाव हादसा हो गया। 13 किसानों को ले जा रही नाव पलट गई, जिसमें तीन महिला किसान लापता हो गईं। एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुट#DarbhangaNews,#BoatAccident,#BiharFarmers

‘ …वो घर जाना चाहती थी, लेकिन’ एक ₹370 ki biryani की कीमत, नौकरी गई, फजीहत हुई अलग से, जानिए क्यूं भड़का सोशल मीडिया

गुरुग्राम में '370 रुपए की बिरयानी' टिप्पणी के कारण एक युवक की नौकरी चली गई। स्टैंड-अप शो में दिए गए इस बयान के वायरल होने पर कंपनी ने उसे बर्खास्त कर दिया, जिस#GurugramNews,#BiryaniControversy,#SocialMediaViral

Patna Groundwater News: बिहार में ‘जल संकट’ पर बड़ा फैसला! अब बारिश का पानी सीधा धरती में, भविष्य को मिलेगा जीवन।

बिहार में घटते भूजल स्तर से निपटने के लिए पटना से 'इंजेक्शन वेल' परियोजना शुरू होगी। बारिश का पानी सीधा जमीन में पहुंचाकर भूजल स्तर बढ़ाया जाएगा, जिससे जल सुरक्#PatnaNews,#BiharWater,#GroundwaterRecharge

Patna Film News: पटना में अब खुले आसमान के नीचे देखें फिल्में! गांधी मैदान में ‘पुष्पा’ सीरीज का जादू।

पटना के गांधी मैदान में हर सप्ताहांत खुले आसमान के नीचे फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। पटना स्मार्ट सिटी की यह पहल शहरवासियों को मनोरंजन का नया अनुभव दे रह#PatnaNews,#OpenAirCinema,#GandhiMaidan