spot_img

Bihar Crime News: BJP नेता की बेटी पर Acid Attack, सोने के दौरान खिड़की से फेंका तेजाब

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां, बीजेपी नेता की बेटी पर तेजाब से हमला हुआ है। हमला उस दौरान हुआ जब युवती रात में कमरे में सो रही थी। मामला, बखरी बाजार का है। पूरा बाजार सनसनी में है। सोती हुई छात्रा पर एसिड अटैक के बाद परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां, गंभीर हालत में चल रहा है।

- Advertisement -

 BJP नेता की बेटी पल्लवी राठौर पर तेजाब हमला

जानकारी के अनुसार, BJP नेता की बेटी पल्लवी राठौर पर तेजाब फेंकने का सनसनीखेज मामला, सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन से लेकर राजनीतिक जगत में हलचल तेज हो गई है। तेजाब हमले से पूरा बेगूसराय दहल गया है। रात में खिड़की से एसिड फेंका गया।

- Advertisement -

रात में खिड़की से फेंका गया तेजाब

बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार में बदमाशों ने कमरे में सो रही बीजेपी नेता की बेटी पर खिड़की से तेजाब फेंक दिया। इस एसिड अटैक (Acid Attack) में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया

पीड़ित युवती के पिता और भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि रात में सभी लोग सो रहे थे। करीब दो बजे उनकी बेटी पल्लवी राठौर की चीख सुनाई दी। परिजन दौड़े तो पल्लवी ने चेहरे पर तेज जलन की शिकायत की। उसके कपड़ों पर चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ था, जो तेजाब (Acid) था।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

परिजनों ने तुरंत पल्लवी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के शरीर का एक बड़ा हिस्सा झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

  • वारदात की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

  • पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।

  • प्रारंभिक जांच में किसी से कोई पुरानी रंजिश सामने नहीं आई है।

  • पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बीजेपी ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय बीजेपी नेताओं ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है और प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसिड अटैक से दहशत

बखरी बाजार इलाके में इस एसिड अटैक की खबर से दहशत फैल गई है। लोग इस बर्बर हमले को लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं और पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CM सम्राट चौधरी ने खुद सुनी जनता की फरियाद, मौके पर ही अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश! जानिए क्या है ‘सहयोग शिविर’?

Bihar CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'सहयोग शिविर' में आम जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने भूमि विवाद, पेंशन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं पर तुरंत कार #BiharNews,#SamratChoudhary,#SahyogShiv,#PublicGrievances

दरभंगा में 135 साल पुरानी दुर्गा पूजा पर ये कैसी बदहाली? अंधेरे में डूबा इलाका, जानलेवा सड़कें बनी मुसीबत

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में 135 साल पुरानी दुर्गा पूजा स्थल तक जाने वाली सड़कें बदहाल हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और अधूरे नाले जानलेवा बन रहे हैं, जिससे श्रद्धा #DarbhangaNews,#DurgaPujaBihar,#LalheriasaraiProblems

राहुल गांधी के लिए बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में ट्रायल पर लगाई रोक, जानिए क्या हुआ

Rahul Gandhi Supreme Court: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने ट्रायल कोर्ट की #RahulGandhi,#SupremeCourt,#DefamationCase

पटना में आज बड़ा बवाल! CEC के खिलाफ छात्रों का राजभवन मार्च, जानें क्यों सड़कों पर उतरे?

Bihar Protest: पटना में आज AISA और RYA ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजभवन मार्च का आह्वान किया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक लगाने की मांग को #BiharProtest,#PatnaNews,#CECRemoval