spot_img

कैसी सौदेबाजी, महज 5 हजार के लिए 10 साल की बच्ची की किशोर से कराई शादी

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया में महज पांच हजार रुपये के लिए दस साल की एक मासूम बच्ची की शादी किशोर से करा दी गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद चाइल्ड लाइन ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। वहीं, किशोर और महिला दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा मुर्गी फार्म टोला में बच्ची की बहन, जीजा व अन्य दलालों ने मिलकर दस साल की नाबालिग का सौदा किया। पांच हजार रुपये के लिए परिवार के सदस्यों ने बच्ची की शादी उत्तर प्रदेश के निवासी एक किशोर से करा दी।

- Advertisement -

मामले को लेकर मरंगा थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि बाल विवाह की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई है। बाल कल्याण समिति को भी इसकी सूचना दी गई है। बाल कल्याण समिति के दिशा-निर्देश के आलोक में हर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

उन्होंने कहा कि बच्ची के आधार कार्ड पर उसकी उम्र महज दस साल ही है। दूल्हा भी नाबालिग है। ऐसे में बाल कल्याण समिति के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर

ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने 112 नंबर पर डायल कर पूलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पूरा मामला खुला। बाल विवाह का मामला देख पुलिस के साथ चाइल्ड लाइन व कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन की टीम सक्रिय भी हो गई।

बच्ची को चाइल्ड लाइन द्वारा संरक्षण में लेते हुए बालिका गृह में आवासीत करा दिया गया है। इस संबंध में बच्ची की बड़ी बहन ने ही थाना में आवेदन दिया है और दुल्हे व उनके स्वजन से पांच हजार रुपये लेने की बात भी स्वीकार की है।

बड़ी बहन की शादी भी उत्तर प्रदेश के बदायू में ही हुई है और किशोर रिश्ते में उसका देवर लगता है। बड़ी बहन ने आवेदन में स्वीकार किया है कि उसके पति व अन्य स्वजन ने प्रलोभन का जाल फैलाकर यह शादी करा दी है।

यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

इसमें उसकी खुद की भागीदारी भी रही है। इधर, 17 वर्षीय किशोर व एक महिला दलाल पुलिस के कब्जे में है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...

Smastipur News: समस्तीपुर रेल अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, DRM ज्योति प्रकाश ने कहा -मकसद शुरुआती दौर में ही बीमारियों...

स्वास्थ्य शिविर: समस्तीपुर मंडल रेल अस्पताल ने रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक...

Jamui News जमुई में Excise ASI पर अपहरण का आरोप! वर्दी पर लगा दाग, फिरौती वसूलते रंगे चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पढ़िए शराबबंदी के...

पुलिस वसूली: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार चाहे जितने दावे करे, लेकिन हकीकत...

Munger News: मुंगेर में Mini Gun Factory एसटीएफ का बड़ा एक्शन, हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 तस्कर गिरफ्तार

Mini Gun Factory Munger: बिहार के मुंगेर में एक बार फिर अवैध हथियार निर्माण...