spot_img

उत्तर प्रदेश के Gorakhpur Temple पर  Attack और सुरक्षाकर्मियों पर हमले में अहमद मुर्तजा को फांसी की सजा

spot_img
- Advertisement -

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में हमला करने वाले मुर्तजा अब्बास (Ahmed Murtaza) के खिलाफ एनआइए कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। अदालत ने मुर्तजा (Ahmed Murtaza) को फांसी की सजा सुनाई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के हमले मामले में दोषी करार दिए गए अहमद मुर्तजा को फांसी की सजा सुनाई गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सजा का ऐलान होने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, लगातार 60 दिन के रिकॉर्ड तक सुनवाई के बाद आज सजा का ऐलान हुआ है। मुर्तजा ने गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में घुसकर सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला किया था। 4 अप्रैल को गोरखनाथ चौकी के मुख्य कॉन्स्टेबल विनय कुमार मिश्रा ने मुर्तजा (Ahmed Murtaza) के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। वह मंदिर के गेट नंबर एक के सुरक्षा प्रभारी थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बीते साल गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा (Ahmed Murtaza) को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। उस पर सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमले का आरोप था। तब इस वारदात की खूब चर्चा हुई थी। मुर्तजा ने पीएसी के सिपाही अनिल कुमार पासवान पर हमला कर उनसे हथियार छीनने की कोशिश की थी। अन्य सुरक्षाकर्मी बचाव में आए तो मुर्तजा ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद वह हथियार लहराते हुए धार्मिक नारे लगाने लगा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में उसके पास से हथियार, लैपटॉप और उर्दू में लिखी सामग्री बरामद की गई थी।

सोमवार को मामले में एटीएस-एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। बीते दिनों कोर्ट की ओर से मुर्तजा (Ahmed Murtaza) यूएपीए, देश के खिलाफ जंग छेड़ने और जानलेवा हमले के आरोप में दोषी करार दिया गया था। सोमवार को मुर्तजा को सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया था। एटीएस-एएनआई की कोर्ट ने मुर्तजा को फांसी की सजा सुनाई है।

 बीते साल अप्रैल महीने में गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में घुसकर हमला करने में आरोपी अहमद मुर्तजा (Ahmed Murtaza) को अदालत ने फांसी की सजा सुनाने में एटीएस-एनआईए कोर्ट ने केवल नौ महीने लगाए। इसी दौरान पूरे मामले की सुनवाई पूरी की और मुर्तजा को देश के खिलाफ जंग छेड़ने और सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमले का दोषी पाया।

अहमद मुर्तजा के खिलाफ 4 अप्रैल 2022 को गोरखनाथ चौकी में मामला दर्ज किया गया था। उसने मंदिर के अंदर घुसकर एक जवान पर हमला किया था और हथियार छीनने की कोशिश की थी। जब अन्य सुरक्षाकर्मी बचाव में आए तो मुर्तजा ने उन पर भी हमला कर दिया था. पुलिस ने उसके पास से हथियार और लैपटॉप बरामद किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bagaha News: बगहा में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर परिषद का कड़ा रुख, ट्रेड लाइसेंस के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, हड़कंप

सिंगल यूज प्लास्टिक: बगहा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन ने कमर...

Araria News : लापता युवती की पेड़ से लटकी मिली लाश, पढ़िए सिंदूर, दुपट्टे, चप्पल और पूरी रात की बेचैनी!

Araria Girl Death: बिहार के अररिया में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने...