मई,5,2024
spot_img

बिहार पुलिस ने बीच सड़क पर आर्मी जवान को डंडे से पीटा…हाथ की उंगली तोड़ी

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा में बिहार पुलिस का सेना के जवान आर्मी का जवान शेखपुरा जिला के मियनबिघा गांव का नंदन कुमार के साथ बर्बरता हुआ है। पुलिस ने ट्रैफिक चेकिंग के दौरान सेना के जवान की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

दिनदहाड़े बिहार पुलिस की बर्बरता जिले के काशीचक प्रखंड अंतर्गत शाहपुर ओपी क्षेत्र के शाहपुर चौक पर देखने को मिली जहां वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक आर्मी के जवान नंदन कुमार की बेहिसाब पिटाई कर दी। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग बीच-बचाव में आए, लेकिन पुलिसवाले रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिसवालों ने जवान पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

नंदन कुमार राजगीर स्थित कैंटीन से घर के लिए कुछ सामान लेकर आ रहा था। इसी दौरान शाहपुर चौक पर वाहन जांच कर रही स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। शाहपुर चौक पर जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकते हुए बैग और बाइक की डिक्की खोलने को कहा।
आर्मी जवान नंदन कुमार ने जांच के लिए बैग और डिक्की खोल दिया।बैग और मोटरसाइकिल की डिक्की खोलने को कहा। आर्मी जवान नंदन कुमार ने जांच के लिए बैग और डिक्की खोल दी, लेकिन पुलिस ने एक-एक सामान को निकाल कर दिखाने को कहा। इतने में मौजूद पुलिस कर्मी लाठी और डंडे से प्रहार करने लगे। जिस कारण नंदन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
गंभीर रूप से घायल जवान को स्थानी लोग निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल जवान का उपचार किया गया। आर्मी जवान के एक हाथ की उंगली टूट गई है। गंभीर हालत में पावापुरी रेफर कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें:  Amit Shah News| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर FIR

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें