
Bihar गृह विभाग का बड़ा फैसला सामने आया है जहां, Social Media के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इसके तहत Facebook, WhatsApp, Twitter का कोई भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
जारी निर्देश सारण के लिए है जहां आठ फरवरी तक इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। इस दौरान फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर समेत कई इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संदेश, फोटो या वीडियो नहीं भेजे जा सकेंगे। यह फैसला सारण में हिंसा के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए (Big decision of Bihar Home Department) लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने सारण में सोशल साइट्स पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मारपीट हंगामे के बाद राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए सारण में सभी सोशल साइट्स को 8 फरवरी तक रोक लगा दी है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
गृह विभाग ने निर्देश जारी कर सारण में आठ फरवरी तक इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। इस दौरान फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर समेत कई इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संदेश, फोटो या वीडियो नहीं भेजे जा सकेंगे।
यह फैसला सारण में हिंसा के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लिया गया है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप वीचैट गूगल के साथ-साथ सभी सोशल साइट अगले 8 फरवरी तक बंद कर दिया गए हैं।
सारण जिले में तीन युवकों का हाथ-पैर बांधकर पिटाई करने के आरोपी मुखिया के घर पर उग्र भीड़ द्वारा हमला करने और आगजनी के बाद सारण में धारा 144 लागू है। जानकारी मिल रही है कि पिटाई से घायल हुए 3 में से 1 युवक की मौत हो गई है जबकि 2 घायल हैं।







