spot_img

Air Asia की फ्लाइट से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग…

spot_img
- Advertisement -

लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से पक्षी के टकराने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हादसा फ्लाइट के टेक-ऑफ करते समय हुआ माना जा रहा है कि पक्षी के टकराने से बड़ा हादसा हो सकता था, जो टल गया। फिलहाल, यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया गया है।

- Advertisement -

घटना रविवार दोपहर की है। हादसे के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को उतार कर वापस एयरपोर्ट भेज दिया गया है। अब इन सभी यात्रियों को किसी दूसरे विमान से गंतव्य को रवाना किया जाएगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते होते टल गया। एयर एशिया की लखनऊ कोलकाता उड़ान के लिए विमान रनवे पर दौड़ा ही था कि अचानक एक पक्षी विमान के दूसरे इंजन से टकरा गया।

- Advertisement -

संयोग अच्छा था कि पायलट की नजर पड़ गई और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक लिया। तत्काल विमान के इंजन की जांच की गई। गनीमत रही कि विमान के दोनों इंजन पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे थे। इस हादसे में किसी इंजन को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

इस हादसे के संबंध में विमान में सवार कुछ यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यात्री अम्बुज सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो डालते हुए लिखा है कि उड़ान संख्या आई 5- 319 लखनऊ से कोलकाता जाने के लिए रनवे पर थी। लेकिन टेकॉफ से चंद सेकेंड पहले एक पक्षी विमान से टकरा गया. यात्री ने इस हादसे का समय 10:50 बजे का बताया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Police Transfer: बड़ा फेरबदल, एक साथ आधा दर्जन इंस्पेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारी

Muzaffarpur Police Transfer: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने...

‘67 लाख…’ Muzaffarpur में बड़ा Cyber Fraud…रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 67 लाख की ठगी, पढ़िए पिता-पुत्र की मायाजाल में कैसे फंस गए मैनेजर साहब

Cyber Fraud: बिहार में साइबर अपराधियों का दुस्साहस अब चरम पर है। मुजफ्फरपुर में...

Jitan Ram Manjhi: ‘संतोष मेरा सौतेला बेटा…’, मांझी ने क्यों किया यह भावुक खुलासा?

Jitan Ram Manjhi: बिहार की राजनीति में कब क्या हो जाए, कहना मुश्किल है....