spot_img

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…बिहार के इन स्टेशनों पर ट्रेनों का मेगा ब्लॉक, 20 दिनों तक ‘ बड़ी चुनौती ’

spot_img
- Advertisement -

Train Mega Block: बिहार में रेल यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। गया, बक्सर और जमालपुर-किऊल रेलखंड पर लगाए गए मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यात्रियों को अगले कई दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर गया जंक्शन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती है।

- Advertisement -

गया जंक्शन पर 20 दिन का Train Mega Block

गया जंक्शन पर सोमवार से 16 मई तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक शुरू हो गया है। प्लेटफॉर्म एक पर रेल ट्रैक के पुनर्निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस 28 अप्रैल से 16 मई तक मानपुर जंक्शन से खुलेगी, जबकि 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस मानपुर तक ही आएगी। 03253 पटना-चर्लापल्ली और 03254-03255 चर्लापल्ली-पटना ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और ये गया होकर नहीं चलेंगी। 63245-63289 पटना-गया-डेहरी मेमू पटना से करीब 100 मिनट देरी से चलेगी। इसके अतिरिक्त, कई ट्रेनों में कोचों की संख्या घटाई गई है, जिनमें 13349-13350 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस प्रमुख है। भभुआ-पटना इंटरसिटी, राजगीर-पटना पैसेंजर और पटना-गया फास्ट पैसेंजर भी इस बदलाव से प्रभावित रहेंगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

बक्सर और जमालपुर-किऊल में भी ट्रेनें प्रभावित

गया के अलावा, बक्सर जिले में भी रविवार को रेलवे ने मेगा ब्लॉक लगाया था। नहर पुल का गार्डर बदलने के लिए अप लाइन पर साढ़े पांच घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक चले ब्लॉक के दौरान हिमगिरी, श्रमजीवी, जनसाधारण, सिकंदराबाद और अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। पुराने लोहे के गार्डर की जगह कंक्रीट गार्डर लगाए गए। इसी तरह, जमालपुर-किऊल रेलखंड पर भी रविवार को सब-वे निर्माण और पटरी मरम्मत के कारण सात घंटे का मेगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रहा। इससे किऊल, पटना और गया जाने वाले रेल यात्री बेहद परेशान हुए। सूचना के अभाव में कई यात्री घंटों इंतजार करते रहे, जबकि कुछ को बिना सफर किए लौटना पड़ा। कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द की गईं, वहीं ब्रह्मपुत्र मेल, विक्रमशिला और पटना-दुमका एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा और बेहतर सुविधा के लिए यह कार्य आवश्यक था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  यात्रियों सावधान! घर से निकलने से पहले जानिए बड़ा अपडेट — इस रूट से चलेगी... Bihar Sampark Kranti, 45 ट्रेनें रद्द, 31 का बदला गया रूट, पढ़िए

रेलवे की अपील और यात्रियों को सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है। इन Train Mega Block के कारण हजारों यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: ए-बीते हुए कल…तुमने सूली पे लटकते जिसे देखा होगा! | Deshaj Times Special Ep. 07 | कब मिलेगी बाबा Tilka Majhi...

अंग्रेजों की नीति ही यही थी — आदिवासी को आदिवासी से लड़वाओ। जो सबसे...

यात्रीगण ध्यान दें…समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर NI कार्य…कई रेल सेवाएं प्रभावित, यात्रा से पहले जानें बड़ा अपडेट

अगर आप समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर...

Rahul Gandhi Statement: अश्विनी चौबे का पलटवार, कहा- ‘चोर ही सबसे ज्यादा शोर मचाता है’

Rahul Gandhi Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक हालिया बयान ने...

मस्जिद समाज सुधार: भागलपुर में इमामों का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इबादत नहीं, ऐसे बनेगी सुधार का केंद्र

मस्जिद समाज सुधार: भागलपुर में अब मस्जिदें सिर्फ इबादतगाह नहीं होंगी, बल्कि समाज को...