spot_img

Madhubani के लखनौर कुमराही बांध पर भैंस चरा रहे बुजुर्ग समेत भैंस की वज्रपात से मौत, मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: वज्रपात की चपेट में आने से 60 वर्षीय चरवाहा बच्चेलाल सदाय व भैंस की मौत परिवार में पसरा मातम, लखनौर थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत कुमराही बांध के निकट हुआ हादसा, देशज टाइम्स फोटो: विलाप करते स्वजन

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। लखनौर प्रखंड के लखनौर थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत में हुए वज्रपात से एक चरवाहा और उसके भैंस की मौत हो गई।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक बच्चेलाल सदाय बलिया मुसहरी का रहने वाला था। जो शनिवार सुबह कुमराही बांध के आसपास भैंस चरा रहा था। तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही भैंस सहित 60 वर्षीय बच्चेलाल सदाय की मौत हो गई।

- Advertisement -

घटना की सूचना जैसे ही स्वजनों को मिली सभी बदहवाश हो गये। मृतक की पत्नी पुलिया देवी तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी को अब परिवार के भरण पोषण की चिंता सताने लगी है।अभी तक काफी मुश्किल से मजदूरी से उसके परिवार का भरण पोषण हुआ करता था।

बच्चेलाल सदाय अपने पीछे दो पुत्र बिकाऊ सदाय, रघुवीर सदाय और एक पुत्री को छोड़ गया है। अंचल अधिकारी विकेश पांडेय ने कहा कि राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक तथा उसके परिवार की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर रहा है।

सरकार की ओर से मिलने वाली सभी आवश्यक सहायता मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है। अपने क्षेत्र में हुए इस असामयिक घटना पर पंचायत के मुखिया विजय यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने दु:ख व्यक्त किया है। वहीं, मृतक के परिवार को सांत्वना दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में ट्रैफिक का नया ‘कलर कोड’ नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

Bihar Traffic Control: पटना में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! प्रशासन ने ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया 'कलर कोड' फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है। अब शहर 3 जोन में बंटेगा, जिससे यातायात व्#BiharTraffic,#PatnaNews,#TrafficControl

खुशखबरी! 2 जुलाई से शुरू होगा Muzaffarpur Airport का काम, बदल जाएगी उत्तर बिहार की किस्मत, जानिए टाइमलाइन

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण का काम 2 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। 403 करोड़ 13 लाख रुपये की इस परियोजना से उत्तर बिहार को नई हवाई कनेक्टिविटी मि#BiharNews,#MuzaffarpurAirport,#NorthBihar

89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

Bihar Administrative Reshuffle: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 89 अंचल अधिकारियों और 6 जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#LandReforms

दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga Crime: दरभंगा में व्यापारिक विवाद के चलते एक चाचा ने अपने दो भतीजों पर चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी वारदात में 17 वर्षीय गोलू साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्#DarbhangaCrime,#BiharNews,#FamilyDispute