back to top
31 अक्टूबर, 2024
spot_img

बम की तरह फटी फैक्ट्री…4 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, 30 से ज्यादा मजदूर फंसे

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

नागपुर शहर के हिंगाना क्षेत्र में सोमवार (Major fire in Nagpur factory) को कटारिया एग्रो कंपनी में भीषण आग लगी। इस हादसे में चार मजदूरों की जिंदा झुलसने से मौत हो गई है। वहीं झुलसे दो लोगों का अस्पताल में इलाज (Four laborers burnt to death alive) चल रहा है।

इस धमाके की गूंज बेहद दूर तक सुनाई दी और फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। इसी आग में झुलसने से मजदूरों की मौत हुई है।

अभी भी 30 से ज्यादा मजदूर (Major fire in Nagpur factory) फंसे हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक यह आग कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में लगी है। कारखाना हिंगना, नागपुर में स्थित है।

जानकारी के अनुसार, हादसा नागपुर के एक फैक्टरी में हुआ है जहां आग लगने से चार मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, तीस से अधिक मजदूर अब भी फंसे हैं। आग लगने के बाद फैक्ट्री बम की तरह फट गई।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह अग्निकांड कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। यह फैक्टरी नागपुर के हिंगना में स्थित है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दमकम की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।
घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस और प्रशासन (Major fire in Nagpur factory) के आला अधिकारी भी मौके पर हैं।
पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर हैं। फैक्टरी प्रबंधन से भी बात की जा रही है। अधिकारियों कैा कहना है कि पहले उनकी प्राथमिकता फंसे मजदूरों को बचाना है। इसके बाद हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा। किसी तरह की खामी पाए जाने पर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

बता दें, देश में गर्मियों का मौसम आते ही अग्निकांड की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर हादसे पर गहरा दु:ख जताया है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के तहत नागपुर के हिंगाना क्षेत्र में स्थित कटारिया एग्रो कंपनी में आज अचानक आग लग गई, जिसके बाद आग ने भयानक रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि काफी दूर से धुआं देखा जा सकता था।

इस हादसे मे कंपनी में काम करने वाले 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने नागपुर के कलेक्टर को निर्देश दिया है कि इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अच्छा इलाज मिले। हालांकि, कलेक्टर मुंबई में बैठक कर रहे हैं, लेकिन लगातार समन्वय बनाए हुए हैं।

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस घटना को लेकर एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने सूचना मिलते ही आला अधिकारियों को मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी के लिए दौड़ाया। साथ ही उन्हें  घायलों का सही तरीके से इलाज कराने की ताकीद की। डिप्टी सीएम ने इस हादसे की जांच कर आग लगने के कारणों की रिपोर्ट सौंपने का आदेश भी दिया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में चाय नाश्ता के बाद दिखाई दबंगई, महिला दुकानदार को पीटा, कपड़े फाड़ी, परिजनों को कूटा

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के बलिया गांव में सुबह-सुबह चाय-नाश्ता के पैसे मांगने...

Darbhanga के बिरौल में शिक्षक दंपती पर फायरिंग, पत्नी घायल, बदमाशों की तलाश में जुटी Darbhanga Police, जानिए क्या है पूरा मामला

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुआरी गांव में बुधवार की रात उस...

… आख़िर अचानक Darbhanga के जाले में तेजस्वी यादव ने क्यूं कहा — में उम्र का कच्चा हूं लेकिन…पढ़िए

जाले। काजी अहमद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें