spot_img

एक ही दिन पुलिसकर्मी के बेटे, ठेकेदार और छात्र को गोलियों से भूना, एक की कनपटी में दाग दी 3 गोली

spot_img
- Advertisement -

सहरसा में एक ही दिन में तीन लोगों को गोलियों से भूनने की खबर से सनसनी फैल गई है। इसमें एक सिपाही धनिकलाल यादव के पुत्र गुगु कुमार समेत ठेकेदार और छात्र शामिल हैं। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात से अबतक गोलीबारी की तीन-तीन घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

पहला मामला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसई का है। यहां अहले सुबह अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। दूसरी तरफ सदर थाना क्षेत्र के ही रिफ्यूजी कॉलोनी में मंगलवार को सनोज यादव नामक युवक की कनपटी में गोली मारी है। तीसरी घटना मंगलवार को शहर के रहमान चौक की बताई जा रही है. यहां विश्वजीत कुमार नामक युवक को भी अपराधियों ने गोली मारी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

विरोध में शहर में जगह-जगह जाम कर दुकानों को बंद करा दिया गया है। आक्रोशित लोग सड़क जाम कर आगजनी और उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

पहला मामला मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के सिसई में सिपाही धनिकलाल यादव के पुत्र गुगु कुमार को अपराधियों ने रात तीन बजे गोली मारी जिसे आनन-फानन में निजी क्लिनिक में लाया गया जिसका ईलाज जारी है.

वहीं दूसरी तरफ सदर थाना क्षेत्र के ही रिफ्यूजी कॉलोनी में सनोज यादव नामक युवक को कनपटी में गोली मारी गई। सनोज का इलाज भी निजी नर्सिंंग होम में चल रहा है। सनोज यादव शहर में जमीन खरीद बिक्री के कारोबार में शामिल था और उसे कनपटी में अपराधियों ने तीन गोली मारी। हालांकि इलाज में मौजूद डॉक्टरों की मानें तो स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी के पास अपराधियों ने ठेकेदार सनोज यादव को गोली मार दी। दो की संख्या में आए अपराधियों ने सनोज यादव को उनके ऑफिस के पास गोली मारकर जख्मी कर दिया।

इसके बाद पैदल ही वहां से फरार हो गए। घटनास्थल के समीप बदमाशों ने दो कट्टा भी फेंक दिया। लोगों ने आनन-फानन में जख्मी ठेकेदार को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जख्मी ठेकेदार के सिर में गोली लगते हुए आंख होकर निकल गयी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

जबकि तीसरी घटना शहर रहमान चौक की बताई जा रही है जहां विश्वजीत कुमार नामक युवक को भी अपराधियों ने गोली मारी। घायल विश्वजीत कुमार का भी इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

वहीं सोमवार को भी सदर थाना क्षेत्र के ही दिघीया गाँव में अपराधियों ने एक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी थी. यह घटना उसी तरह हुआ, जब वर्ष 2012 में 30 अगस्त को अपराधियों ने ब्रजेश यादव नामक युवक को बैजनाथपुर ओपी के रामपुर गांव में घर घुसकर गोली मार दी थी. गोलीबारी की इस घटना से लोग दहशत में हैं. जबकि घटना के बाद शहर में आक्रोशित लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है.
वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी एजाज हाफिज मणी ने बताया कि गोली की घटना घटी है. विभिन्न बिंदुओं पर जांच चल रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में Census 2027 प्रगणक ट्रेनिंग प्रशिक्षण, जानें कैसे होगी डिजिटल जनगणना

Census 2027: बिहार के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में आगामी जनगणना की तैयारियां तेज हो गई...

Darbhanga News: दरभंगा आ रहे राज्यपाल सैयद अता हसनैन, DARBHANGA अलर्ट पर! दो बड़े आयोजन और चाक-चौबंद सुरक्षा DM- SSP की कमान !

राज्यपाल का दरभंगा दौरा: बिहार के राज्यपाल का दरभंगा में जल्द ही आगमन होने...

Bihar News: सम्राट चौधरी के CM बनते ही तेज हुआ Bihar में Bulldozer Action, छपरा-मुंगेर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, पढ़िए डर, सड़क, फुटपाथ और सरकारी...

Bihar Bulldozer Action: बिहार में इन दिनों अतिक्रमणकारियों की नींद उड़ी हुई है! सम्राट...