spot_img

कटिहार में कुख्यातों के गिरोह में आपसी गैंगवार, चली सैकड़ों राउंड गोली, 1 की मौत, 5 अन्य के मरने की खबर

spot_img
- Advertisement -

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां गैंगवार की घटना में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। मगर अभी तक एक की ही पुष्टि हुई है। मामला बखिया दियारा इलाके में कुख्यात मोहना ठाकुर और कुख्यात पिक्कू यादव गैंग के बीच गोलीबारी के बाद मचा खूनी खेल का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर बांध के निकट कटैया बहियार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उच्च विद्यालय जोतरामपुर की जमीन को लेकर दो पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। आज इसी को लेकर दो पक्षों में सैकड़ों राउंड गोलियां चली है।

- Advertisement -

 

दोनों गिरोह भागलपुर के पीरपैंती से सटे बाखरपुर, कटिहार के बरारी से लेकर झारखंड के साहेबगंज के दियारा इलाकों में सक्रिय हैं। घटना की जानकारी मिलते कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय पुलिस एक व्यक्ति की गोली लगने की पुष्टि की है। इधर, तीन थाना की पुलिस दियारा के उस इलाके में मौजूद रहकर हालात पर नजर रखे हुए है। वहीं, पांच लोगों की मौत को लेकर एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि आगे जानकारी आने के बाद अपडेट दिया जाएगा।

 

दरअसल, बरारी थाना क्षेत्र और सेमापुर ओपी क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है। स्थानीय लोग 6 लोगों के गोली लगने और मरने की बात कह रहे हैं। गोलीबारी मोहना चांदपुर के समदा दियारा से शुरू हुई।

 

पीकू यादव गिरोह के लोगों को मोहना ठाकुर गिरोह के सदस्य खदेड़ते हुए बकिया रानीचक तक आ पहुंचे, जहां जमकर गोलीबारी हुई है। फिलहाल एक शव मिलने की बात सामने आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दियारा इलाके में अन्य शवों के खोजबीन में लगी है।

 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक मोहना ठाकुर गिरोह और पीकू यादव गिरोह के बीच जमकर गोलीबारी हुई। कुख्यात मोहना ठाकुर गिरोह के करीब 40 लोगों ने पीकू यादव गिरोह में 10 लोगों पर गोलीबारी शुरू की। जिसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। लोगों का कहना है कि गोलीबारी की घटना में सात लोगों को गोली लगी है, जिसमें 6 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...