मई,3,2024
spot_img

महज 12 हजार में मां ने दलाल के हाथों कर डाला बेटी का सौदा…करा दी नाबालिग बेटी की 35 साल के प्रौढ़ से शादी

spot_img
spot_img
spot_img

अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा गांव 12 हजार रुपए में एक नाबालिग बारह साल की बेटी का दलाल के माध्यम से सौदा कर विवाह कर दिया गया। नाबालिग 12 साल की बेटी को शादी का सौदा बेटी से तिगुने उम्र 35 साल के मर्द के साथ की गई। यह सब तब हुआ जब नाबालिग बेटी के पिता वहां नहीं थे। इसी बीच लड़की की शादी  देर रात तिगुने उम्र के मर्द के साथ कर दी गई।

लड़की की मां को दलालों ने पैसे का प्रलोभन देकर शादी के लिए तैयार किया। जब पिता को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। अहले सुबह पुलिस ने दूल्हे को बिचौलिया व दलाल समेत हिरासत में ले लिया।

नाबालिग लड़की के पिता गुलटेन मंडल के बयान पर रानीगंज थाना में केस दर्ज किया गया है. गुलटेन मंडल ने बताया कि मेरे गांव के जीवन मंडल बाहर से लड़का मंगवाकर गांव के लोगों को पैसा का प्रलोभन देकर कई शादी करवाता है।

 

जीवन मंडल एक सप्ताह से मेरे घर पर आकर मेरी नाबालिग बेटी पर शादी करने का दबाब बना रहा था। इस पर जब मैंने बोला कि मेरी बेटी नाबालिग है तब जीवन मंडल बोला कि लड़के वाले से पैसे दिला देंगे। वह पैसे वाले लोग हैं. तुम्हारी बेटी को दिक्कत नहीं होने देगा। इतना कहकर जीवन मंडल चला गया. सोमवार की शाम पिता की अनुपस्थिति में जीवन मंडल एक लड़का लेकर आया।

पत्नी मधु देवी को रुपये का प्रलोभन देकर उस लड़के से शादी करवा दी। जब तक मैं गितवास से वापस आया तब देखा की मेरी बेटी से उम्र दराज लड़के की शादी कराई है। मैंने विरोध किया तो मुझे भी रुपया पैसे का प्रलोभन देने लगा। इसके बाद मैंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी रचाने आए बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रामबाबू यादव और हांसा के जीवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा में मालगाड़ी की तीन बोगी पटरी से उतरी, पांच घंटे सड़क यातायात ठप

बताया जाता है कि  रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा गांव का जीवन मंडल गांव के ही गुलटेन मंडल की नाबालिग लडक़ी की मां को रुपये का प्रलोभन देकर बेतिया जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के 35 साल के व्यक्ति रामबाबू यादव के साथ शादी रचवा रहा था।

इस दौरान पुलिस को हांसा गांव में नाबालिग लड़की से शादी रचाने के मामले की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही रानीगंज पुलिस हांसा गांव पहुंची और नाबालिग से शादी रचाने आये 35 वर्षीय रामबाबू यादव और हांसा गांव के कथित दलाल जीवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर नाबालिग लड़की के पिता गुलटेन मंडल के बयान पर रानीगंज थाना में केस दर्ज किया गया है। गुलटेन मंडल ने बताया कि मेरे गांव के जीवन मंडल बाहर से लड़का मंगवाकर गांव के लोगों को पैसा का प्रलोभन देकर कई शादी करवाया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Sitamarhi News | डकैतों का नया नुस्खा...मुझको पानी पिला दीजिए...डॉक्टर दंपती के हाथ-पैर बांध अहले सुबह 5 लाख की डकैती

जीवन मंडल एक सप्ताह से मेरे घर पर आकर मेरी नाबालिग बेटी को शादी करने का दवाब बना रहा था। इस पर जब मैंने बोला कि मेरी बेटी नाबालिग है तब जीवन मंडल बोला कि लड़का वाला से पैसा का प्रलोभन दिया गया। लड़का वाला के पैसे वाला होने और बेटी को किसी प्रकार का दिक्कत नहीं होने देने की दुहाई देने लगा। इतना कहकर जीवन मंडल चला गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

पुलिस को दिए बयान में गुलटेन मंडल ने बताया कि सोमवार के शाम में उनकी अनुपस्थिति में जीवन मंडल एक लड़का लेकर आया और मेरी पत्नी मधु देवी को रुपये का प्रलोभन देकर एक लड़का से शादी करवा दिया। जब में गितवास से वापस आया तब देखा की मेरी बेटी से उम्र दराज लड़का का शादी करवा दिया गया है।

जब मैंने विरोध किया तो मुझे भी रुपये पैसा का प्रलोभन देने लगा। इसके बाद मैंने घटना की जानकारी पुलिस को दिया । सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शादी रचाने आये बेतिया जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रामबाबू यादव और हांसा के जीवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि हांसा गांव से एक नाबालिग लड़की के साथ शादी रचा दूल्हा रामबाबू यादव और हांसा के जीवन मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें