spot_img

नकली में चली गई 14 असलीं जानें, घर में बनी जहरीली शराब, 14 लोगों की जान गई, 6 की हालत गंभीर – 7 घंटे@दहशत-बदहवासी

spot_img
- Advertisement -

नकली में चली गई 14 जानें, घर में बनी जहरीली शराब, 14 लोगों की जान गई, 6 की हालत गंभीर – 7 घंटे@दहशत-बदहवासी। जहां, जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत हो गई है। मजीठा के 3 गांवों में कोहराम मचा है। 7 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार – मास्टरमाइंड प्रभजीत सिंह दबोचा गया। BNS और एक्साइज एक्ट में केस दर्ज – SSP का सख्त संदेश। DM साक्षी साहनी ने खुद गांवों का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

अमृतसर। पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार देर शाम जहरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह मामला अमृतसर जिले के भंगाली कलां, मरड़ी कलां और थरयेवाल गांवों का है।

- Advertisement -

घर में बनी शराब बनी मौत की वजह

स्थानीय लोगों ने घरों में बनी देसी शराब का सेवन किया था। पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई – उल्टियां और खून आने के लक्षण दिखे। 6 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी, जबकि कई अन्य की प्राथमिक जांच की जा रही है।

- Advertisement -

सरकार का सख्त संदेश – शराब माफिया नहीं बख्शे जाएंगे

पंजाब सरकार ने जांच के आदेश जारी किए। प्रशासन और पुलिस का कहना है कि नकली शराब की सप्लाई चेन को जड़ से खत्म किया जाएगा। घटना को लेकर राज्य में हड़कंप मच गया है, कई और गिरफ्तारियां संभावित।

अब तक का अपडेट (13 मई दोपहर तक)

घटकविवरण
मौतों की संख्या14
गंभीर रूप से बीमार6
प्राथमिक उपचार वाले6+
गिरफ्तार आरोपी6
FIR धाराएंBNS 105, 61A, एक्साइज एक्ट

अभी तक पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि जहरीली शराब कहां तैयार की गई और कैसे इन गांवों तक पहुंची। शराब माफिया का नेटवर्क कितना फैला है, इसकी गहराई से जांच जारी है।

7 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार, दो मुख्य मास्टरमाइंड पकड़े गए

मुख्य आरोपी: प्रभजीत सिंह, साहिब सिंह उर्फ सराए, अन्य गिरफ्तार व्यक्ति: कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू (प्रभजीत का भाई), गुरजंट सिंह, निंदर कौर (थरयेवाल निवासी), FIR दर्ज: एक्साइज एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 व 61ए के तहत मामला दर्ज। SSP मनिंदर सिंह ने पुष्टि की है कि शराब रैकेट की गहराई से जांच जारी है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड में

डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने गांवों का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को गांवों में तैनात किया गया। जिनमें हल्के लक्षण भी हैं, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

घटना का स्थान और ग्राउंड रिपोर्ट

घटना स्थल: मजीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी भंगाली कलां। सबसे ज्यादा मौतें: भंगाली – 3, मरड़ी कलां – 3, थरयेवाल – 2, बाकी की मौतें बाद में रिपोर्ट हुईं, संख्या 14 तक पहुंच गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: रसीदें गायब, नक्शा गायब, जवाबदार बहाल, 9 साल, 1100 दुकानदार, फाइलों में दफन वसूली का ‘ रेटकार्ड ‘

इस घोटाले की लिखावट इतनी शातिर है कि सरकारी खजाने में जहाँ पाँच हज़ार...

Darbhanga News: Cyber Fraud ने उड़ाए 70 हजार: दरभंगा में बिना OTP खाते से पैसे गायब!

Cyber Fraud: बिहार के बिरौल में एक बार फिर साइबर अपराधियों ने अपनी शातिराना...

Bhagalpur News: धरती, धड़कन, स्याही, सलाम…बाबा तिलका…खाम खुंटी काना हो! @ Deshaj Times Special Ep. 17 @ कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा...

"बाबा तिलका मांझी, खाम खुंटी काना हो" अतीत की चिंगारी, वर्तमान का आईना...भागलपुर से...

Darbhanga Murder: चाय वाले की हत्या में बड़ा खुलासा, मुजफ्फरपुर से हथियार के साथ पकड़ा गया शातिर

Darbhanga Murder: दरभंगा की बड़ी मिस्ट्री एक हत्या से जुड़ी सामने आई है। पुलिस...