spot_img

RJD के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी का विवादास्पद बयान…कहा-मैंने अपने बेटे-बेटी को भारत छोड़ कर चले जाने को कहा है, BJP बोली यह देशद्रोह

spot_img
- Advertisement -

राजद के बड़े नेता राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है-मैंने अपने बेटे और बेटी को कहा है कि वे भारत छोड़ दें, दूसरे देश की नागरिकता ले लें। अब भारत रहने लायक जगह नहीं रहा। राजद नेता के इस बयान पर भड़की बीजेपी ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है।

- Advertisement -

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ये बातें एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कही, दरअसल एक उर्दू अखबार की ओर से विधान परिषद के नये सभापति देवेश चंद्र ठाकुर का सम्मान समारोह आयोजित हो रहा था। उसी समारोह में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ये बातें कहीं। वहां विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर समेत दूसरे कई नेता मौजूद थे और सब ये बातें सुनते रहें।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार बनेगा फिशरीज हब, पटना में Fisheries Hub, अब हैदराबाद की जरूरत नहीं, खुलेगा राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय

जानकारी के अनुसार, राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ये बयान दिया है। एक सार्वजनिक समारोह में बोलते हुए अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा-मेरा एक बेटा है और एक बेटी है. बेटा अभी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में पढ़ रहा है।

 

बेटी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पास आउट है। जो भारत देश का माहौल है उसमें हमने कहा है अपने बेटा-बेटी को कि नौकरी कर लो उधर ही। अगर उस देश की नागरिकता भी मिले तो ले लेना। अब इंडिया में माहौल नहीं रह गया।

अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर बीजेपी भडक गयी है। बीजेपी विधायक ई. शैलेंद्र ने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी खुलेआम देश विरोधी बातें कर रहे हैं। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिये। जिस देश ने सिद्दीकी जैसे नेताओं को इतना महत्व दिया, उन्हें मंत्री से लेकर कई और ओहदा दिया उसे ही वे कोस रहे हैं। ऐसे देश विरोधी बयानों की घोर निंदा की जानी चाहिये।

यह भी पढ़ें:  Anant Singh के बेटे की घुड़सवारी का वीडियो वायरल: क्या भविष्य में संभालेंगे सियासी विरासत?

वहीं, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अब्दुल बारी सिद्धकी के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देश का माहौल किस तरह से खराब हो रहा है। ये हर कोई देख रहा है। अब्दुल बारी सिद्धकी ने सही बयान दिया है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए छपरा मामले को उठा रही है। अन्य राज्यों में शराब से हुई मौत पर बीजेपी ने क्यों नहीं मुआवजा दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rain Alert: बिहार में भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज-येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

अब्दुल बारी सिद्धकी के बयान पर बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनका यह बयान बिहार के परिपेक्ष में सही बैठता है, क्योंकि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार की स्थिति खराब हो गई है। यही कारण है कि अब्दुल बारी सिद्धकी अपने बच्चों को बिहार में नहीं विदेश में रहने की बात कह रहे हैं। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश का माहौल एकदम सही है देश की सीमा सुरक्षित है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Gold Heist: दरभंगा में करोड़ों की लूट का मास्टरमाइंड गोलू पासवान कौन? STF ने तेज की तलाश

Gold Heist: दरभंगा में दिनदहाड़े करोड़ों की ज्वेलरी और नकदी की लूट ने पुलिस...

Bhagalpur News: भागलपुर में स्कूल जा रहे बच्चों को कार ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

भागलपुर एक्सीडेंट। बिहार में एक बार फिर तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला...