spot_img

कटिहार पहुंचे सीएम नीतीश कुमार के समाधान यात्रा में कुछ लोगों ने डाला व्यवधान

spot_img
- Advertisement -

कटिहार से बड़ी खबर है जहां सीएम नीतीश कुमार के रविवार को समाधान यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया है। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत दीघरी पंचायत भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सुशीला पोखर का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। पोखर में मछली भी छोड़ा।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने ग्राम पंचायत राज, दिघरी का निरीक्षण किया और वहां पुस्तकालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही वहां उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जैविक उत्पादों को लेकर कहा कि जैविक उत्पादों को लोकल मार्केट उपलब्ध कराएं ताकि किसानों को इसका फायदा मिले।

- Advertisement -

इस दौरान लोगों की भारी भीड़ सीएम से मिलने और फरियाद करने पहुंची थी। लेकिन, सीएम से नहीं मिलने पर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद लोगों ने सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने कार्यक्रम स्थल के पास नेशनल हाइवे 81 को जाम कर दिया। आगजनी कर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को काफी समझा बुझाकर हंगामा को शांत कराया और सड़क जाम हटाया।

आक्रोशित लोगों ने बताया की हमलोग मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। ताकि कुछ समाधान निकले। लेकिन मुख्यमंत्री ने गाडी नहीं रोका और सीधे निकल गए। युवकों ने कहा की यह कैसा समाधान यात्रा है। वहीं कई लोगों ने कहा की मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर निकले हैं। लेकिन आम लोगों से नहीं मिलकर केवल अधिकारियों और नेताओं से मिलकर चले गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...