
बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक का गाली वाला वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा है। समाधान यात्रा के क्रम में अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कल रात ही वायरल वीडियो के बारे में जानकारी हुई है। उन्होंने मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव औऱ दूसरे अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई पर आगे विचार किया जायेगा।
बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। संघ ने सरकार ने केके पाठक पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आंदोलन का ऐलान कर दिया है। हालांकि गाली वाला वीडियो वायरल होने के बाद आईएएस अधिकारी ने खेद प्रकट किया है। हालांकि बासा पर उनका रूख अभी भी तल्ख है। इधर सीएम नीतीश ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि गुरूवार शाम इस मामले की जानकारी हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में आज अररिया में हैं। इस दौरान वे इलाके का भ्रमण किया, जीविका दीदियों से संवाद किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की. मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम घूम रहे हैं तो बहुत सारी जानकारी मिल रही है। आज हमें जानकारी मिली है कि बिजली बिल में गड़बड़ी हो रही है। कई जगह शिकायत मिली तो हमने तुरंत मुख्य सचिव से लेकर अन्य अधिकारियों से कहा है कि इस मसले को देखिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किन्ही को कोई दिक्कत हो रही है तो हम उसे भी जान रहे हैं. जानेंगे तभी तो कुछ करेंगे. आज भी कई जगह लोगों ने बताया कि बिजली बिल ज्यादा दे रहा है। हमने चीफ सेक्रेट्सेरी से लेकर सभी को कह दिया है. साथ ही डीएम को भी कहा है। सबको हमने कहा है कि इसको पूरे तौर पर देखिए। कौन इस तरह से कर रहा है, ऐसा कोई गड़बड़ कर रहा है तब तो देखना ही होगाद्ध पूरी तरीके से जांच होगी. हम घूम रहे हैं तो इस तरह की जानकारी मिल रही है। इससे समस्या का समाधान हो जाता है।
कोसी त्रासदी में इस इलाके के ध्वस्त होने और फिर विकास के सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि हम तो काम कर ही रहे। कोसी त्रासदी को लेकर 2009 से ही हम लोग काम कर रहे हैं। हम लोग कोशिश कर रहे हैं, अभी तो हम दावा नहीं कर सकते हैं कि हर चीज हो ही गया है। पर बहुत कुछ हो गया है।
हम कहीं जा रहे हैं तो लोग कह रहे हैं कि कुछ और होना चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जल संसाधन मंत्री की तरफ देखा. वे थोड़े अलग खड़े थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहां हैं मंत्री जी….कहां पीछे हैं… आइए इधर, कोसी वाला बात पर भाग रहे हैं। चलिए ऊपर आइए। इसलिए हम इनको साथ किए हुए हैं। अगर कहीं भी कुछ हो तो उसको देखें। कोई दिक्कत है तो हम आज भी हम सुन रहे थे कोई कोई समस्या है। सड़क में भी किसी तरह का प्रावधान करना हो तो क्यों नहीं करेंगे। यात्रा का उद्देश्य यही है कि समस्या का समाधान करें।






