back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

UP Politics | ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है…राहुल की भारत जोड़ों में अखिलेश की मोहब्बत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

UP Politics | ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है। क्योंकि, यही है उत्तर प्रदेश। यही है देश की पॉलिटिक्स, यूपी का मिजाज। जहां ना कोई दोस्त,ना दुश्मन। वाह आगरा। रविवार का दिन। 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन को मिली शर्मनाक हार के बाद की पहली तस्वीर।

- Advertisement -

UP Politics | मोहब्बत की नगरी आगरा से जहां चुनावी दोस्ती टूट गई थी, वह जुड़ गई

मोहब्बत की नगरी आगरा से जहां चुनावी दोस्ती टूट गई थी, वह जुड़ गई। यहां उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए 2024 के लोकसभा चुनावों के करीब, यूपी के लड़के एक साथ आएं हैं। पुनर्जीवित होती दिख रही यह नई तस्वीर क्या तय करेंगी। भविष्य बताएगा। फिलहाल,

- Advertisement -

- Advertisement -

UP Politics | आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अखिलेश की मोहब्बत

आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आयोजित हुई। इसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने शायराना अंदाज में भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि आगरा मोहब्बत की नगरी है। यहां से पूरे देश में मोहब्बत का संदेश जाना चाहिए।

UP Politics | भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ का नारा

अखिलेश ने आगरा में भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ का नारा दिया। कहा कि भाजपा पेपर लीक करने वाली पार्टी है। इनके नेता देश में नफरत फ़ैलाने का कार्य कर रहे हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं है। जवान डिग्री जलाने को मजबूर हैं। अखिलेश ने कहा,भाजपा हटाओ, संकट मिटाओ…

UP Politics | 80 की 80 क्या, अगर उप्र में 800 सीटें भी होती तो भी

अखिलेश ने कहा यह, भाजपा हैं। यह किसानों के लिए काले कानून लेकर आते हैं। अब भाजपा की विदाई तय है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। अखिलेश ने कहा, भाजपा की युवा विरोधी सोच और गतिविधियों के ख़िलाफ़ उप्र के युवाओं के दस गुना बढ़ चुके आक्रोश को देखकर तो ये लग रहा है कि 80 की 80 क्या, अगर उप्र में 800 सीटें भी होती तो भी युवा भाजपा को हर एक सीट पर हरा देते। यूथ कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

UP Politics | यह यात्रा नहीं.. लोगों की उम्मीद का सैलाब है, उनका हौसला है,

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत टेड़ी बगिया से हुई। इसको लेकर कांग्रेस की Supri ya Shrinate ने लिखा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं.. लोगों की उम्मीद का सैलाब है, उनका हौसला है, अन्याय से लड़ने की ताकत हैन्याय का हक, मिलने तक

UP Politics | लेकिन रंग समाजवादी का खिला-खिला नजर आया

इसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी अलीगढ़ से होते हुए आगरा पहुंचे। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी इसमें हिस्सा लेने के लिए आगरा पहुंचे। ऐसे में टेड़ी बगिया पर समाजवादियों ने होर्डिंग और बैनर से पूरा मार्ग पाट दिया। यात्रा राहुल गांधी की है, लेकिन रंग समाजवादी का खिला-खिला नजर आया।

UP Politics | राहुल गांधी की यात्रा और अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन

राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन भी नजर आया और बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दोनों नेता पदयात्रा करेंगे।

UP Politics | यह शहर पूरा मोहब्बत का शहर है।

राहुल गांधी देश में मोहब्बत की बात करते हैं लेकिन यह शहर पूरा मोहब्बत का शहर है। हमारी लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई है, बीजेपी हटाओ देश को बचाओ। हमारी लड़ाई

तभी सफल होगी जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी हारेगी 80 हराओ लोकतंत्र बचाओ। इस दौरान मंच पर राहुल गांधी के साथ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

UP Politics | हमें यही बदलना है और यही सामाजिक न्याय का मतलब है।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, देश में पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के करीब 88% लोग हैं। लेकिन देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में इस वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे। ये लोग आपको मनरेगा, कांट्रैक्ट लेबर की लिस्ट में मिलेंगे। हमें यही बदलना है और यही सामाजिक न्याय का मतलब है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 12 फरवरी 2026 को ग्रहों की चाल का जानें प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: आध्यात्मिकता के गूढ़ रहस्य और ग्रहों की चाल का सीधा संबंध...

आज का पंचांग: 12 फरवरी 2026 का शुभ-अशुभ समय और गुरु पूजन विधि

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष में पंचांग का विशेष महत्व है, जो दैनिक जीवन...

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें