spot_img

Cylinder Price Hike: Unique Protest | काली पट्टी बांधा, कूड़ा गाड़ी में फेंक आया सिलेंडर

सिलेंडर 50 रुपए महंगा होने के खिलाफ अनोखा विरोध

spot_img
- Advertisement -

Cylinder Price Hike: गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ के बाद लोगों में उबाल है। वाराणसी में गैस सिलेंडर महंगा होते ही सड़क पर लोगों ने जो देखा वह अनोखा विरोध था। दरअसल, सिलेंडर के दाम बढ़ते ही समाजवादी नेता ने किया कूड़ा गाड़ी में सिलेंडर को फेंक कर प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

लोगों का गुस्सा फूटने लगा है

वाराणसी में एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने मिश्र पोखरा क्षेत्र में अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

रविकांत विश्वकर्मा ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ नाराज़गी जताई। उन्होंने एक खाली सिलेंडर को कूड़ा गाड़ी में फेंक कर सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस मूल्य वृद्धि से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

- Advertisement -

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होगा नुकसान

विरोध के दौरान रविकांत विश्वकर्मा ने कहा कि उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को इस बढ़ोत्तरी से सबसे अधिक परेशानी होगी। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार पहले ही महंगाई से जूझ रहे हैं, अब गैस की कीमतों में वृद्धि से उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी।

पेट्रोलियम मंत्री पर भी साधा निशाना

समाजवादी नेता ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतें आम लोगों की रसोई से दूर होती जा रही हैं। अब लोगों को मजबूरी में गैस का कम से कम उपयोग करना पड़ेगा और वैकल्पिक साधनों की ओर रुख करना पड़ेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में लव मैरिज की दुःखद स्टोरी ! युवती की मौत- मायके वालों ने ससुराल के दरवाजे पर जला दी लाश! पढ़िए -गुंजा-...

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मुशहरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल के दरवाजे पर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया ह #MuzaffarpurNews,#BiharCrime,#DowryDeath

समस्तीपुर में खूनी खेल: शुक्रवार तड़के पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या| बड़ी तहकीकात – क्यों लगी अपराधियों को ‘ मिर्ची ‘

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार तड़के अपराधियों ने एक पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। बूढ़ी गंडक नदी के पास हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुल #BiharCrimeNews,#Samastipur,#MurderInvestigation

तेज प्रताप यादव पर पत्नी अनुष्का का विस्फोटक बयान, ‘जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश’, बोलीं- मेरे पास टाइम नहीं!

Tej Pratap Yadav News: नवरात्र के दौरान पहली बार मीडिया के सामने आईं अनुष्का यादव ने तेज प्रताप यादव के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके पास विवादों पर ध्यान देने क #TejPratapYadav,#AnushkaYadav,#BiharPolitics

शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम! बिहार की 2352 योजनाएं दिवाली तक पूरी करें, नहीं तो खैर नहीं

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने लंबित योजनाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। 2352 शैक्षणिक योजनाएं दीपावली तक पूरी करनी होंगी, जबकि 3339 नई योजनाओं का काम 26 अक्टूबर तक शुरू #BiharEducation,#EducationSchemes,#AbhishekPalasia