spot_img

नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म करने वाले प्रेमी युवक ने की खुदकुशी

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया में नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म करने वाले प्रेमी युवक ने खुदकुशी कर ली है। दुष्कर्म मामले में नाम आने के बाद काफी डिप्रेशन में रहने लगा था। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। कारण, जब से मरंगा थाना क्षेत्र में प्रेम जाल में फंसाकर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था, वह परेशान रहने लगा। परिजन के अनुसार, मामला झूठा था।

- Advertisement -

हालांकि, इस घटना को अंजाम देने में नाबालिग लड़की के प्रेमी और उसके दोस्त को भी आरोपी बनाया गया। उसी समय से आरोपी युवक काफी डिप्रेशन में था। इधर, मृतक के परिजनों ने पीड़िता के परिवार पर आरोप लगाया है कि पीड़िता के परिजन इससे बार-बार दस लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,दुष्कर्म मामले में नाम आने के बाद काफी डिप्रेशन में रहने लगा था। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजनों ने कहा कि यह सही था कि वह उस नाबालिग के साथ बात करता था। लेकिन यह दुष्कर्म की बात झूठ है। झूठे आरोप में फंसाकर फोन कर नाबालिग के घरवाले उनसे 10 लाख की डिमांड भी कर रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

इससे वह काफी परेशान था। उसने दोस्तों और घरवालों से बातचीत बंद कर दी थी। वह कमरे में अकेला रहता था। बुधवार की देर शाम उसने घरवालों को खुद के जहर खाने की बात बताई। आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया, तभी बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने कहा कि फर्जी केस में फैजल को नाबालिग के परिजनों की ओर से फंसाया गया है।

बताया जाता है कि पूर्णिया में पंद्रह साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले के आरोपी ने सुसाइड कर लिया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग में फंसाने के बाद युवक ने अपने दोस्त के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित परिवार की ओर से पूर्णिया के आरक्षी अधीक्षक आमिर जावेद को सारी घटना की सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई थी। स्थानीय थाने में युवक एवं उसके दोस्त पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

आरोपी के परिजन को स्थानीय प्रशासन की ओर से कहा गया कि आरोपी को स्थानीय थाने में समर्पण करे। इधर परिजनों का आरोप है कि पीड़िता के परिजन की ओर से 10 लाख रुपये की मांग की गई। उनलोगों ने कहा कि अगर रुपये दोगे, तभी केस वापस होगा। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...

Smastipur News: समस्तीपुर रेल अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, DRM ज्योति प्रकाश ने कहा -मकसद शुरुआती दौर में ही बीमारियों...

स्वास्थ्य शिविर: समस्तीपुर मंडल रेल अस्पताल ने रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक...

Jamui News जमुई में Excise ASI पर अपहरण का आरोप! वर्दी पर लगा दाग, फिरौती वसूलते रंगे चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पढ़िए शराबबंदी के...

पुलिस वसूली: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार चाहे जितने दावे करे, लेकिन हकीकत...

Munger News: मुंगेर में Mini Gun Factory एसटीएफ का बड़ा एक्शन, हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 तस्कर गिरफ्तार

Mini Gun Factory Munger: बिहार के मुंगेर में एक बार फिर अवैध हथियार निर्माण...