मुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स। मीनापुर थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर ट्रक के चपेट में आने से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी । एक अन्य घायल हो गया। शुक्रवार की शाम खरिका गांव में शादी के अवसर पर पूजा अर्चना को लेकर लोग एन एच 28 पार कर रहे थे ।
इसी बीच मोतिहारी की ओर से तीव्र गति से आ रहा ट्रक कई व्यक्तियों को कुचल दिया। तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की पुष्टि पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी गौरभ पांडेय ने भी की। घटनास्थल के पास से उप प्रमुख रंजय सिंह ने बताया इस पूजा अर्चना में शामिल महिलााओं को सड़क पार कराने के बाद लड़के आर्केस्ट्रा ट्रॉली को भी सड़क पार कराने का प्रयास कर रहा था।
ये लोग ट्रक की चपेट में आ गए।ट्रक को जब्त कर लिया गया ।उन्होंने बताया कि मृतकों में विनय ,पप्पू और अनूप महतो शामिल हैं। घायल युवक की भी मेडिकल ले जाते समय मौत हो जाने की अपुष्ट खबर मिल रही है। आस पास के आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिए जिसे काफी मशक्कत के बाद डी एस पी एवं थानाध्यक्ष जाम हटा आवागमन चालू करते हये मृतको के शवों को पोस्टमार्टम हेतु श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्प्ताल भेजा गया है।








You must be logged in to post a comment.