back to top
2 जून, 2024
spot_img

नाबालिग 17 साल के प्रेमी के हाथ-पैर बांधे, अर्धनग्न कर पीटा, उल्टा लटका कर गांव में घुमाया, फिर प्रेमिका और 2 बच्चों की मां विधवा महिला से करा दी शादी

spot_img
Advertisement
Advertisement

मधेपुरा से बड़ी खबर आ रही है जहां प्यार में कभी कभी ऐसा हो जाता है जिसकी कल्पना भी नहीं होती। यहां  प्रेम प्रसंग में एक प्रेमी के पहले हाथ-पैर बांध उल्टा लटकाया फिर पूरे गांव में घुमाया और आखिर में पचीस साल की विधवा महिला और दो बच्चों की मां से शादी करा दी। बताया जाता है कि प्रेमी नाबालिग है और उसकी उम्र फिलहाल 17 साल ही है। मामला चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलासन के श्याम टोला वार्ड नंबर 16 का बताया जा रहा है।

 

Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

 

जानकारी के अनुसार,मधेपुरा उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के पुरैनी थाना के रहने वाले नाबालिग लड़के का दो सालों से चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलासन के श्यामटोला निवासी सुबेलाल की 25 वर्षीय विधवा बेटी शांति देवी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के की घर की दूरी करीब चार किलोमीटर है। कहा गया कि लड़की की शादी पांच साल पहले यूपी में हुई थी। उसके पति को नशे की लत थी, उनसे दो बच्चे भी हुए थे, लेकिन पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

इधर, उक्त 17 साल के नाबालिग लड़के का  विधवा महिला से अवैध संबंध चल रहा था। गांव के ग्रामीणों ने महिला के घर पर युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसे पहले तो अर्धनग्न कर पीटा, फिर प्रेमिका दो बच्चों की मां संग सात फेरे दिलवाकर शादी करवा दी। दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि ग्रामीणों ने महिला के घर से युवक को पकड़ा तो युवक को अर्धनग्न कर पहले पीटा फिर हाथ पैर बांध कर पूरे टोले में घुमाया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। इसके बाद लड़का को छोड़ दिया गया। फिर लड़का अपने घर मकदमपुर चला गया।

 

लड़की ने उसी दिन लड़के को फोन कर वापस बुलाया और शादी करने की बात कही। लड़का शादी से इनकार कर रहा था तो लड़की ने आत्महत्या करने की बात कही। लड़का बेचारा फस गया और मजबूरी में उसने शादी के लिए हामी भर दी। इधर, ग्रामीणों की सहयोग से दोनों की शादी गांव में करवा दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े तेजी से वायरल हो रहा है।

जरूर पढ़ें

error: कॉपी नहीं, शेयर करें