back to top
31 अक्टूबर, 2024
spot_img

पटना में पेशी के लिए जा रहे 3 कैदी फरार, पुलिसकर्मियों को झंडू बाम लगाकर दिया गाड़ी से धक्का, हो गए फरार

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां पेशी के लिए जा रहे तीन कैदी फरार हो गए हैं। पुलिसकर्मियों की आंखों में झंडू बाम फेंककर तीनों के फरार होने से पूरा प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार, पटना में जेल से पेशी के लिए सिविल कोर्ट ले जाने के दौरान जाम में फंसे वैन से तीन कैदी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। फिलहाल, पीरबहोर पुलिस कैदियों की तलाश में जुटी।

जानकारी के अनुसार, पटना में बीच सड़क से तीन कैदी फरार हो गए हैं। सिविल कोर्ट में पेशी के लिए ले पुलिस टीम उन्हें ले जा रही थी। इसी दौरान पुलिस हिरासत से तीन कैदियों के एक साथ फरार होने की खबर से भूचाल आ गया।

यह भी पढ़ें:  यात्रीगण कृपया ध्यान दें...छठ पूजा के बाद काम पर लौटने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी — इन जगहों के लिए Special Train शुरू, यहां देखें पूरी LIST

घटना गुरुवार को बीएन कॉलेज के पास हुई है। बताया जाता है कि उस दौरान जाम लगा था। जाम में फंसे कैदी वैन से तीनों कैदी फरार हो गए।

फरार होने के लिए कैदियों ने सिपाही उमेश बिंद को आंख में झंडू बाम लगा दिया। और, धक्का देकर फरार हो गए। धक्का देने से सिपाही उमेश बिंद वाहन से गिर गये और उनका एक हाथ भी टूट गया है।

यह भी पढ़ें:  यात्रीगण कृपया ध्यान दें...छठ पूजा के बाद काम पर लौटने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी — इन जगहों के लिए Special Train शुरू, यहां देखें पूरी LIST

टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है. सुबह करीब 11.30 बजे फुलवारीशरीफ जेल से कैदियों को वाहन में भरकर लाया जा रहा था। अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे फुलवारीशरीफ जेल से 45 कैदियों को लाया जा रहा था। इसी दौरान की ये घटना है।

तीनों बंदियों की पहचान हो गई है। भागे हुए कैदियों का नाम सोनू कुमार, नीरज कुमार और सोनू है। फरार कैदियों में दो अधिनियम के तहत फुलवारीशरीफ जेल में बंद थे।

कैदी के भागने से पटना पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस तीनों को तलाशने में जुटी है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में चाय नाश्ता के बाद दिखाई दबंगई, महिला दुकानदार को पीटा, कपड़े फाड़ी, परिजनों को कूटा

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के बलिया गांव में सुबह-सुबह चाय-नाश्ता के पैसे मांगने...

Darbhanga के बिरौल में शिक्षक दंपती पर फायरिंग, पत्नी घायल, बदमाशों की तलाश में जुटी Darbhanga Police, जानिए क्या है पूरा मामला

आरती शंकर, बिरौल। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुआरी गांव में बुधवार की रात उस...

… आख़िर अचानक Darbhanga के जाले में तेजस्वी यादव ने क्यूं कहा — में उम्र का कच्चा हूं लेकिन…पढ़िए

जाले। काजी अहमद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें